मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, CM हाउस के बाहर शव रखकर प्रदर्शन! Kuki vs Meitei | Sach Ki Raftar

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, CM हाउस के बाहर शव रखकर प्रदर्शन! Kuki vs Meitei | Sach Ki Raftar

19 अक्टूबर को मणिपुर की राजधानी इंफाल में उस वक्त तनाव बढ़ गया, जब प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास के मुख्य गेट के बाहर तीन मृतकों के शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया।
दरअसल, आरोप है कि इंफाल पूर्वी जिले में नोंगसुम हिल्स के पास संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने हमला किया, जिसमें तीन मैतेई लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब 9 बजे खोंगबान सुनुक इलाके में हुई। मृतक लकड़ी इकट्ठा करने के लिए पहाड़ी क्षेत्र में गए थे। इसी दौरान हथियारबंद हमलावरों ने कथित तौर पर उन पर गोलीबारी कर दी।
घायलों को इंफाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में शामिल एक व्यक्ति के पिता ने आरोप लगाया कि हमलावर पहले से घात लगाकर बैठे थे और उनकी बंदूकों पर लाल रिबन बंधे हुए थे।
इस घटना से नाराज लोग शवों को लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए और मुख्य गेट के बाहर रखकर प्रदर्शन करने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद शवों को जवाहरलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ले जाया गया।
स्थानीय विधायक थोंगचुम लोकेश्वर सिंह ने भी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि असम राइफल्स ने ग्रामीणों को लकड़ी इकट्ठा करने के दौरान सुरक्षा देने का भरोसा दिया था, लेकिन इसके बावजूद यह हमला हुआ।
गौर करने वाली बात यह है कि मणिपुर में 24 घंटे के भीतर यह हत्या की दूसरी बड़ी घटना बताई जा रही है। इससे एक दिन पहले थोबल जिले में दो समुदायों के बीच झड़प के दौरान लायशराम राकेश की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस दौरान पत्थरबाजी और आगजनी की घटनाएं भी सामने आई थीं।
वहीं, राज्य के उखरूल और कामजोंग जिलों में भी हाल के दिनों में गोलीबारी और हिंसा की घटनाओं ने सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाई है।
लगातार हो रही इन घटनाओं के बीच एक बार फिर कुकी और मैतेई समुदायों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका है। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा बल हालात को काबू में करने की कोशिश कर रहे हैं।
**सवाल यही है—मणिपुर में हिंसा का यह सिलसिला आखिर कब थमेगा?
#Manipur #Kuki #Meitei #CMHouse #Imphal #Assam #Terrorist #Police #ViraoVideo #SocialMedia #TrendingNews #ViralKhabar #VanshikaJarwal #SachKiRaftar

Breaking News

More like this
Related

प्रधानमंत्री Modi ने दीपावली पर सच्चाई बताई तो ‘cockroach’ Abhijit Deepak को मिर्ची लग गई। Sach Ki Raftar

https://youtu.be/5H5zA3dUJrc प्रधानमंत्री Modi ने दीपावली पर सच्चाई बताई तो 'cockroach'...

Delhi में Pollution का एक खतरनाक षड्यंत्र? Kejriwal दिल्ली को बना रहे है Gas Chamber | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/8nC5GRFJI_M Delhi में Pollution का एक खतरनाक षड्यंत्र? Kejriwal दिल्ली...

सच्चाई से भागते Rahul और Congress का पर्दाफाश, Amit Shah ने राहुल को भयंकर धो डाला |Sach Ki Raftar

https://youtu.be/ODTbOPbpOH0 सच्चाई से भागते Rahul और Congress का पर्दाफाश, Amit...