मनकामेश्वर जन सेवा समिति ने जल संरक्षण करने की शपथ ली |

मनकामेश्वर जन सेवा समिति ने जल संरक्षण करने की शपथ ली |

उसावां:मनकामेश्वर जन सेवा समिति समाजिक सरोकारों के साथ ही अब प्रकृति एवं जल संरक्षण के लिए भी कार्य करेगी । समिति की मासिक बैठक में युवाओं ने जल संरक्षण का मुद्दा उठाया । विस्तृत विमर्श के साथी युवाओं ने प्रतिदिन पांच लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक बनाने और स्वयं भी संरक्षण करने की शपथ ली । मौक़ा मदर्स डे का होने के चलते युवाओं ने मां के महत्व ,गरिमा ,स्थान पर प्रकाश डाला और उनके प्रति समर्पण भाव भी व्यक्त किया । यहां सर्वप्रथम सदस्यों ने एक दूसरे की मदर्स डे की बधाइयां प्रेषित की । इसके बाद समिति की नवागत सदस्य व पुष्पकुंज भगवान दास इंटर कॉलेज की संचालिका योगेश जौहरी संगीता ने जल संरक्षण विषय पर चर्चा की । उन्होंने कहा कि अभी भी समय है कि हम लोग जल संचयन के प्रति सक्रिय हो जायें । अन्यथा की स्थिति में हमें राजस्थान , कर्नाटक और बुंदेलखंड जैसे हालातों से गुजरना पड़ेगा । चेयरमैन धीरेंद्र पाल गुप्ता ने जल सहेजने के तरीके बताये । उन्होंने कहा कि जल स्तर का सीधा कनेक्शन मिट्टी से है । शहरों में मकान पूर्णतः पक्के बनते हैं । ऐसे में हमे चाहिए मकान में थोड़ा सा हिस्सा कच्चा अवश्य छोड़े । उन्होंने कहा कि समिति क़स्बा में भी वार्ड बार अभियान चलाकर लोगों को संरक्षण पर जागरूक करेंगे। गौरव सिंह ने तालाबों के सिकुड़ते आस्तित्व पर विचार रखे । मुनीश पाल ने बताया कि घरेलू समर का अनावश्यक उपयोग बंद करें । इस अवसर पर गौरव बाबू सक्सेना ,रोहित मिश्रा ,नेत्रपाल कश्यप ,विजय कश्यप ,मुनीश पाल ,अवनीश सिंह ,गौरव सिंह ,नेम सिंह ,राम प्रवेश ,शीशराम ,पुष्पेंद्र यादव ,पवन प्रताप सिंह ,प्रदीप यादव ,पप्पू यादव ,हेमंत महाजन ,सुमित महाजन ,दिनेश गुप्ता ,पंकज गुप्ता ,राजबहादुर सिंह ,अजय प्रताप सिंह ,योगेश जौहरी संगीता ,अनिल कृष्णा ,बनवारी सिंह ,अभिषेक यादव ,अजय वर्मा ,अमित वर्मा आदि उपस्थित रहे । ठाकुर रीतेश कुमार बदायूं
#MankameswarJanSevaSamiti
#SKRNews
For more News and Information Please login www.sachkiraftar.com

Like on Facebook: https://www.facebook.com/Sach-Ki-Raftar

Follow on Twitter: https://twitter.com/SachKiRaftar

Follow On Patreon : patreon.com/sachkiraftar

Breaking News

More like this
Related

एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के नेशनल चेयरमैन बने ब्रजेश पाठक

एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के नैशनल चीफ सुप्रीमो...

हिन्दू धर्म, राहुल गाँधी, अखिलेश यादव, सबको आड़े हाथो ले लिया | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/mmHxaf1ZXUw rahulgandhi #akhileshyadav #stalin #himanshugupta #sachkiraftar हिन्दू धर्म, राहुल गाँधी, अखिलेश...

बंगाल में ‘दीदी’ का खूनी खेल खत्म! चंद्रनाथ रथ के कातिलों को पाताल से खींच लाई पुलिस | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/b8iYGMjr-xs बंगाल में 'दीदी' का खूनी खेल खत्म! चंद्रनाथ रथ...