मन की बात मोदी जी के साथ

जन-आंदोलन के माध्यम से बड़े बदलाव : पीएम मोदी

जन-आंदोलन के माध्यम से बड़े से बड़े बदलाव लाये जा सकते हैं : पीएम मोदी महाराष्ट्र से श्रीमान् मंगेश ने नरेंद्र  मोदी  मोबाइल  एप्प  पर एक फोटो , शेयर  की। वो फोटो  ऐसी थी कि मेरा ध्यान उस फोटो  की ओर खींचा चला गया। वो फोटो ऐसी थी जिसमें एक पोता अपने दादा के साथ ‘क्लीन  मोरना  रिवर ’ सफाई अभियान में हिस्सा ले रहा था। मुझे पता चला कि अकोला के नागरिकों ने ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत मोरना नदी को साफ़ करने के लिए स्वच्छता अभियान का आयोजन किया था। मोरना नदी पहले बारह महीने बहती थी लेकिन अब वो सीजनल  हो गई है। दूसरी पीड़ा की बात है कि नदी पूरी तरह से जंगली घास, जलकुम्भी से भर गई थी। नदी और उसके किनारे पर काफ़ी कूड़ा फेका जा रहा था। एक एक्शन  प्लान  तैयार किया गया और मकर-संक्रांति से एक दिन पहले 13 जनवरी को ‘मिशन  क्लीन  मोरना ’ के प्रथम चरण के तहत चार किलोमीटर के क्षेत्र में चौदह स्थानों पर मोरना नदी के तट के दोनों किनारों की सफाई की गई। ‘मिशन  क्लीन  मोरना ’ के इस नेक कार्य में अकोला के छह हज़ार से अधिक नागरिकों, सौ से अधिक NGO कॉलेजेस , स्टूडेंट्स , बच्चे, बुजुर्ग, माताएँ-बहनें हर किसी ने इसमें भाग लिया। 20 जनवरी 2018 को भी ये स्वच्छता-अभियान उसी तरह जारी रखा गया और मुझे बताया गया है कि जब तक मोरना नदी पूरी तरह से साफ़ नही हो जाती, ये अभियान हर शनिवार की सुबह को चलेगा। यह दिखाता है कि अगर व्यक्ति कुछ करने की ठान ले तो नामुमकिन कुछ भी नहीं है। जन-आंदोलन के माध्यम से बड़े से बड़े बदलाव लाये जा सकते हैं। मैं अकोला की जनता को, वहाँ के ज़िला एवं नगर-निगम के प्रशासन को इस काम को जन-आंदोलन बनाने के लिए जुटे हुए सब नागरिकों को, आपके इन प्रयासों को बहुत-बहुत बधाई देता हूँ और आप का ये प्रयास देश के अन्य लोगों को भी प्रेरित करेगा।

Breaking News

More like this
Related

Arvind Kejriwal ने गुरूद्वारे का किया अपमान, अब मुकदमा होगा दर्ज, जाना होगा जेल | CJP Protest | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/cEIELczq1DY Arvind Kejriwal ने गुरूद्वारे का किया अपमान, अब मुकदमा...

देश का Gen-Z कॉकरोच के साथ नहीं, मोदी के साथ दीखता है | CJP Protest Fail | Jantar Mantar | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/EBEakPoc3oY देश का Gen-Z कॉकरोच के साथ नहीं, मोदी के...