महामहिम राष्ट्रपति हिमाचल दौरा

महामहिम राष्ट्रपति हिमाचल दौरा

राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद 20 से 24 मई, 2018 तक पंजाब (मोहाली) एवं हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। हिमाचल प्रदेश की अपनी यात्रा (मई 20-24) के दौरान महामहिम राष्ट्रपति शिमला के निकट मसोब्रा में द रिट्रीट में ठहरेंगे।
20 मई, 2018 को महामहिम राष्ट्रपति मोहाली के भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। उसी दिन वह शिमला में एक सांस्कृतिक समारोह में तथा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत द्वारा उनके सम्मान में दिए गए एक प्रीति भोज में भाग लेंगे।
21 मई, 2018 को महामहिम राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में सोलन के डॉक्टर वाई.एस.परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे।
22 मई, 2018 को महामहिम राष्ट्रपति शिमला के पीटरहॉफ में उनके सम्मान में हिमाचल सरकार द्वारा आयोजित एक नागरिक समारोह में भाग लेंगे एवं संबोधित करेंगे।
23 मई, 2018 को महामहिम राष्ट्रपति राज्य के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों, मंत्रियों, अधिकारियों, पत्रकारों आदि के लिए एक स्वागत समारोह की मेजबानी करेंगे।

For more News and Information Please login www.sachkiraftar.com

Breaking News

More like this
Related

क्या तरुण की हत्या का षडयंत्र मुसलमानो ने पहले ही बना लिया था ? | Jihad | Tarun Kumar | Uttam Nagar | Sach...

https://youtu.be/KgHOZTYf5pY क्या तरुण की हत्या का षडयंत्र मुसलमानो ने पहले...

मुस्लिम महिला पर गिरा रंग का गुब्बारा तो मार दिया तरुण को | Tarun Kumar | Uttam Nagar | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/uPPC6niF17A मुस्लिम महिला पर गिरा रंग का गुब्बारा तो मार...

आलू से सोना तो नहीं बना, पर Rahul Gandhi Memes के ‘डायमंड’ बन गए! Congress | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/jas48EjpjfU आलू से सोना तो नहीं बना, पर Rahul Gandhi...