मासूम से दरिंदगी करने वाला ‘दरिंदा’ पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर! 7 साल के बच्चे की हत्या का आरोपी गिरफ्तार। Sach Ki Raftar
उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक बड़ी और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। जनपद के थाना कैमरी क्षेत्र के खेमपुर गांव में एक 7 वर्षीय मासूम के साथ कुकर्म और फिर उसकी नृशंस हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिससे वह अब ‘लंगड़ा’ होकर पुलिस की गिरफ्त में है। इस दरिंदे ने मासूम की जान लेने के बाद शव को जंगल में फेंक दिया था, जिसके बाद से पूरे इलाके में आक्रोश और तनाव का माहौल था।
मामला करीब 15 दिन पुराना है, जब खेमपुर गांव से एक 7 साल का मासूम अचानक लापता हो गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस तलाश में जुटी, लेकिन जब बच्चे का शव जंगल से बरामद हुआ, तो गांव में सनसनी फैल गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो खुलासा हुआ उसने सबके रोंगटे खड़े कर दिए—मासूम के साथ पहले कुकर्म किया गया और फिर पहचान छुपाने के लिए उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। रामपुर पुलिस ने इस जघन्य अपराध को गंभीरता से लेते हुए एसओजी (SOG), सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की कई टीमें गठित कीं।
जांच के दौरान गांव का ही रहने वाला रेहान मुख्य संदिग्ध के रूप में सामने आया, जो घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। आज मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस को पता चला कि आरोपी रेहान गांव के पास ही एक खेत की झोपड़ी में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने जब घेराबंदी की, तो खुद को फंसता देख आरोपी ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली आरोपी रेहान के पैर में जा लगी और वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने मौके से एक 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
“थाना कैमरी अंतर्गत खेमपुर गांव में 15 दिन पूर्व एक बच्चे की हत्या हुई थी। जांच में कुकर्म और हत्या की पुष्टि हुई थी। हमारी टीमें लगातार आरोपी की तलाश में थीं। आज मुठभेड़ के दौरान आरोपी रेहान ने पुलिस पर फायर किया, जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।” फिलहाल घायल आरोपी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस आगे की कानूनी कार्यवाही में जुट गई है। रामपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
उत्तर प्रदेश, रामपुर से ब्यूरो प्रमुख ज़फ़र अली की खास रिपोर्ट।
