मौत की खबर सुनकर परिजनों ने चिकित्सा अधिकारी को लिया आड़े हाथ ।

मौत की खबर सुनकर परिजनों ने चिकित्सा अधिकारी को लिया आड़े हाथ ।

डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र का मामला है जहा 8 नवम्बर 2018 को रात में बिछीवाड़ा के बरूटी के पास सामने से सवारी से भरी एक बस व एंबुलेंस की टककर हो गई थी। उसी दौरान मौके पर एंबुलेंस ड्राइवर व एक औरत की मौत हो गई वहीं साथ में बैठे मरीज को गंभीर रूप से घायल हो गए तथा दुर्घटना मे कई लोगो को मामूली चोट भी आई थी। वही आक्रोशित ग्रामीणों ने दुर्घटना को देखते हुए बस में आग लगा दी। दुर्घटना की सूचना पर बिछीवाड़ा पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची। मरीज को लेकर बिछीवाड़ा अस्पताल में भर्ती करवाया उसी दौरान चिकित्सा अधिकारी ने घायल मरीज को जिला अस्पताल रेफर करवाया था।
इसी को लेकर आज बिछीवाड़ा अस्पताल में एक महिला का पोस्टमार्टम करवाते वक्त परिजनों ने चिकित्सा अधिकारी की लापरवाही बताते हुए कहा कि यहां उपखंड, पंचायत समिति ओर एनएच आठ से कई साधनों का आवागमन होता है। इसी चलते आए दिन एक न एक दुर्घटना होती है। लेकिन मरीजों को अस्पतालों में प्राथमिक उपचार करने की वजाए जिला अस्पताल रेफर करवा दिया जाता है। इसी के चलते दुर्घटना बढ़ने की संभावना रहती है वही आक्रोशित गांव के लोगों ओर परिजनों ने चिकित्सा अधिकारी की लापरवाही को बताते हुए हॉस्पिटल मैं ताला जड़ने को लेकर अड़े रहे वहीं पुलिस की मदद से परिजनों को समझा कर शव का पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। डूंगरपुर से अजित लबाना की रिपोर्ट।

#Dungarpur
#Accident

For more News and Information Please login www.sachkiraftar.com

Breaking News

More like this
Related

भ्रष्टाचार का सिंडिकेट: कानपुर से आगरा तक ठेकेदार और अधिकारियों की सांठगांठ का महाघोटाला | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/S_w9nQ32kZE भ्रष्टाचार का सिंडिकेट: कानपुर से आगरा तक ठेकेदार और...

इस कृष्ण जन्माष्टमी में कैसे मिलेंगे श्री कृष्ण जान लो | राधेश्वरी रजनी | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/2Pwf5H_9bOA इस कृष्ण जन्माष्टमी में कैसे मिलेंगे श्री कृष्ण जान...

हनुमान अंश फिल्म में हुआ महाराज जी का चमत्कार | Neem Karoli Baba | Box Office Hit | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/UJAp7BL4KgE हनुमान अंश फिल्म में हुआ महाराज जी का चमत्कार...

जौहर पर Swara Bhaskar ने उगला जहर तो देश में भयनकर बवाल मच गया | Sach ki Raftar

https://youtu.be/mt_hDzmXyN8 जौहर पर Swara Bhaskar ने उगला जहर तो देश...