राष्ट्रपति कोविंद ने पंजाब में वायु सेना स्टेशन का दौरा किया

राष्ट्रपति कोविंद ने पंजाब में वायु सेना स्टेशन का दौरा किया

राष्ट्रपति ने भारतीय वायु सेना के 51 स्क्वाड्रन को ‘स्टैंडर्ड’ और 230 सिग्नल यूनिट को ‘कलर्स’ प्रदान किए

राष्ट्रपति ने कहा, ‘हमारे पराक्रमी वायु योद्धाओं का लचीलापन, दृढ़ता और उत्साह हर भारतीय के लिए गर्व का स्रोत है

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि 51 स्क्वाड्रन और 230 सिग्नल यूनिट ने अपने देश की सेवा में खुद को प्रतिष्ठित किया है। इन यूनिटों के पास प्रोफेशनल उत्कृष्टता का एक समृद्ध इतिहास है और इन यूनिटों ने शांति एवं युद्ध के दौरान सम्मान और विशिष्‍टता के साथ भारत की सेवा की है। उन्‍होंने कहा कि  यह इन यूनिटों के समर्पण, प्रोफेशनल आचरण और अदम्‍य साहस को देखते हुए इन्‍हें सम्मानित करने की दृष्टि से उनके लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने राष्ट्र की नि:स्वार्थ सेवा और बलिदान के लिए इन यूनिटों के भूतपूर्व और वर्तमान कर्मियों एवं उनके परिवारों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय वायु सेना हमारी सैन्य उत्कृष्टता का प्रतीक है। उन्‍होंने कहा कि देश-विदेश में आयोजित अभ्यास में भारतीय वायु सेना के कर्मियों का उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन  इसके उच्च मानकों का एक देदीप्यमान प्रमाण है। राष्ट्रपति ने कहा कि  भारतीय वायु सेना  देश के संप्रभु आकाश की सुरक्षा करने के अलावा मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियानों में भी हमेशा सबसे आगे रहती है। उन्‍होंने कहा कि हमारे देश के पराक्रमी वायु योद्धाओं का लचीलापन, दृढ़ता और उत्साह हर भारतीय के लिए गर्व का स्रोत है।

 

Breaking News

More like this
Related

ममता बनर्जी किला ध्वस्त ? अपनों ने ही डुबो दिया दीदी को | BJP | Bangal Election | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/5deALxYffJo ममता बनर्जी किला ध्वस्त ? अपनों ने ही डुबो...

आज हुआ ममता काल का अंत, ममता नहीं भूलेगी आज का दिन | #Shorts | Reels | Sach Ki Raftar

https://youtube.com/shorts/3QwVaEzQ76A?feature=share आज हुआ ममता काल का अंत, ममता नहीं भूलेगी...

लोग पूछ रहे है राहुल गाँधी से ”कौन सा सूखा नशा करते हो”? | #Shorts | Reels | Sach Ki Raftar

https://youtube.com/shorts/ctEKRMAxZfk?feature=share लोग पूछ रहे है राहुल गाँधी से ''कौन सा...