राहुल गाँधी ने मोदी से मानी हार | हार की उदासी चेहरे पर दिखी | #VijayiBharat |

0
23

राहुल गाँधी ने मोदी से मानी हार | हार की उदासी चेहरे पर दिखी | #VijayiBharat |

(लोकसभा परिणाम): मतगणना शुरू हो गई है. रुझानों में दोबारा नरेंद्र मोदी सरकार बन रही है. रुझान से बीजेपी उत्साहित है और अब फाइनल नतीजों का इंतजार कर रही है. रुझान में बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए को 340 के आस-पास सीट मिलती दिख रही है. रुझानों के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है.
अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा कि मैं नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई देता हूं, जनता मालिक है और मालिक ने ऑर्डर दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूरी जान लगाकर मेहनत की है, मैं उनका धन्यवाद देता हूं.
गांधी ने कहा, ”मैंने चुनाव प्रचार में कहा था कि जनता मालिक है. जनता ने अपना फैसला दिया है. जनता ने आदेश दिया है. मैं उसे स्वीकार करता हूं. मैं सबसे पहले मोदी जी और बीजेपी को जीत की बधाई देता हूं. मैं अपने कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों का भी धन्यवाद करता हूं.” उन्होंने कहा, ”दो अलग-अलग सोच है. विचारधारा की लड़ाई है. हमें मानना पड़ेगा कि मोदी जी जीते हैं. इसलिए मैं उन्हें बधाई देता हूं.”
अमेठी लोकसभा सीट से अपनी हार स्वीकार करते हुए गांधी ने यह भी कहा, ”स्मृति ईरानी को बधाई देता हूं. वहां की जनता ने अपना फैसला दिया है. उम्मीद करता हूं कि वह अमेठी की प्यार से देखभाल करेंगी.” उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया, ”घबराने की कोई जरूरत नहीं है. हम साथ मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे.” कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि इस चुनाव को लेकर कार्यसमिति की बैठक में मंथन किया जाएगा.
#VijayiBharat
#BJPWin
#2019Janadesh
#RahulGandhi
For more News and Information Please login www.sachkiraftar.com

Like on Facebook: https://www.facebook.com/Sach-Ki-Raftar

Follow on Twitter: https://twitter.com/SachKiRaftar

Follow On Patreon : patreon.com/sachkiraftar