रोंगटे खड़े कर देने वाली बेबसी… बैंक ने मांगा डेथ सर्टिफिकेट, तो बहन का ‘कंकाल’ कंधे पर लाद बैंक पहुंच गया भाई | #Shorts | Reels | Sach Ki Raftar

रोंगटे खड़े कर देने वाली बेबसी… बैंक ने मांगा डेथ सर्टिफिकेट, तो बहन का ‘कंकाल’ कंधे पर लाद बैंक पहुंच गया भाई | #Shorts | Reels | Sach Ki Raftar

कुछ खबरें अंदर तक झकझोर देने वाली होती है. ओडिशा के क्योंझर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो किसी फिल्म की पटकथा जैसी लगती है, लेकिन इसके पीछे छिपी गरीबी और लाचारी बेहद कड़वी है. जिले के पटना इलाके में एक व्यक्ति अपनी मृत बहन के पैसे निकालने के लिए उसका कंकाल कंधे पर लादकर बैंक पहुंच गया.
घटना दियानाली गांव की है. यहां रहने वाले जीतू मुंडा की बड़ी बहन की करीब दो महीने पहले बीमारी से मौत हो गई थी. बहन ने अपनी मृत्यु से पहले ओडिशा ग्राम्य बैंक में करीब 19 हजार रुपये जमा किए थे, जो उसने अपने मवेशी बेचकर कमाए थे.
दरअसल, कोई अन्य कानूनी वारिस न होने के कारण जीतू मुंडा कुछ दिन पहले पैसे निकालने के लिए बैंक गया था. लेकिन बैंक अधिकारियों ने उससे पैसे निकालने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज जमा करने को कहा. जीतू के पास कागजात नहीं थे. हार मानकर उसने सबूत के तौर पर अपनी बहन को ही ‘हाजिर’ करने का फैसला किया.
आवश्यक कागजात उपलब्ध कराने में असमर्थ होने पर मुंडा ने अपनी बहन के कंकाल को उसकी कब्र से बाहर निकाल लिया. फिर वह उसकी मृत्यु के प्रमाण के तौर पर कंकाल को अपने कंधे पर लादकर लगभग 3 किमी पैदल चलकर बैंक तक ले गया. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मुंडा को बैंक परिसर खाली करने के लिए मनाया. अधिकारियों ने कंकाल को दोबारा दफनाने की व्यवस्था भी की.

Breaking News

More like this
Related

ममता बनर्जी किला ध्वस्त ? अपनों ने ही डुबो दिया दीदी को | BJP | Bangal Election | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/5deALxYffJo ममता बनर्जी किला ध्वस्त ? अपनों ने ही डुबो...

आज हुआ ममता काल का अंत, ममता नहीं भूलेगी आज का दिन | #Shorts | Reels | Sach Ki Raftar

https://youtube.com/shorts/3QwVaEzQ76A?feature=share आज हुआ ममता काल का अंत, ममता नहीं भूलेगी...

लोग पूछ रहे है राहुल गाँधी से ”कौन सा सूखा नशा करते हो”? | #Shorts | Reels | Sach Ki Raftar

https://youtube.com/shorts/ctEKRMAxZfk?feature=share लोग पूछ रहे है राहुल गाँधी से ''कौन सा...