लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर को दिनदहाड़े 5 सेकेंड में मारी 3 गोली, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत | #Shorts | Reels | Sach Ki Raftar
Lucknow Property Dealer murder: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में बदमाशों ने दिन दहाड़े फायरिंग करके एक कारोबारी की जान ले ली. वारदात यहां के कल्ली पश्चिम इलाके में हुई जहां बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने बुधवार सुबह-सुबह प्रॉपर्टी कारोबारी संदीप सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जिसमें कारोबारी संदीप को सीधे सिर के पास गोली लगी और वे गंभीर रुप से घायल होकर गिर पड़े. उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
इस पूरे हत्याकांड का एक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है. फुटेज के मुताबिक, प्रॉपर्टी कारोबारी संदीप सिंह सुबह किसी काम से निकले थे. वह जैसे ही कल्ली पश्चिम इलाके में अपनी कार से नीचे उतरे, पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार दो हमलावरों ने उन पर धावा बोल दिया. शूटर ने महज 5 सेकंड के भीतर संदीप सिंह पर बेहद करीब से तीन राउंड फायरिंग की. एक गोली उनके सिर के पास लगी और वह लहूलुहान होकर वहीं जमीन पर गिर पड़े. वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए.
लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर को दिनदहाड़े 5 सेकेंड में मारी 3 गोली, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत | #Shorts | Reels | Sach Ki Raftar
Breaking News
