शर्मनाक! Punjab Polce अब CM के जूते संभालेगी? आम आदमी से ‘अय्याश’ पार्टी तक | Sach Ki Raftar
दोस्तों, आज मैं शांत नहीं रह सकता! आज मेरा खून खौल रहा है! वो पार्टी जिसने कभी ‘आम आदमी’ का मुखौटा पहनकर हम सबकी सहानुभूति लूटी थी, वो आज इतिहास का सबसे बड़ा ढोंग रच रही है! ये सत्ता के नशे में इतने चूर हो चुके हैं कि अब शर्म, मर्यादा और नैतिकता तीनों बेच खाई हैं!
क्या आप जानते हैं कि पंजाब पुलिस, जो अपराधियों से लड़ने, आतंकवादी का सफाया करने, हमारी बहन-बेटियों की सुरक्षा करने के लिए बनी है… वो आज क्या कर रही है?
क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि वो पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के महंगे जूतों की रखवाली आज पंजाब पुलिस कर रही है? जी हाँ! आपने सही सुना! जूतों की रखवाली!
ये वो मुख्यमंत्री हैं, जो आम आदमी होने का दावा करते हैं, लेकिन इनके 3.50 लाख रुपये के जूते, और उन जूतों की सुरक्षा में लगी हमारी पंजाब की बहादुर पुलिस… ये जनादेश का खुला अपमान नहीं तो और क्या है? ये पंजाब की जनता के मुंह पर जोरदार तमाचा है! दोस्तों, ये सिर्फ जूते नहीं हैं! ये केजरीवाल और उनकी गैंग की मानसिकता का प्रतीक हैं!
जहाँ एक तरफ पंजाब में जालंधर जैसी जगहों पर दिन-दहाड़े करोड़ों की लूट हो रही है, जहाँ माफिया खुलेआम घूम रहा है, जहाँ ड्रग्स का कारोबार पंजाब की पीडियां खत्म कर रहा है, जहाँ हमारी बहन-बेटियाँ सुरक्षित नहीं हैं… वहाँ इन सत्ता के भूखे भेड़ियों को चिंता है तो किसकी? अपने महंगे जूतों की!
स्वाति मालीवाल ने इस घटना को लेकर कुछ तस्वीरों के साथ ट्वीट किया : “VIP कल्चर ख़त्म करने की बातें करने वाले अब अपने जूते उठाने के लिए भी पुलिस वालों की ड्यूटी लगवा रहे हैं!
अगर पुलिस नेता के जूतों की रक्षा करेगी तो आम लोगों की रक्षा कौन करेगा? CM से ज़्यादा पढ़े लिखे दो पुलिसकर्मियों को ऐसी ड्यूटी देकर पूरी पुलिस फ़ोर्स का अपमान किया जा रहा है!
क्या इस अपमान का कोई जवाब है? ये भगवंत मान कौन होते हैं, हमारी पुलिस को इस तरह नीचा दिखाने वाले? पंजाब पुलिस के जवान, जिन्होंने देश के लिए खून-पसीना बहाया है, वो आज इन भ्रस्ट नेताओं के जूतों की चौकीदारी करेंगे? शर्म आनी चाहिए ऐसे घोटालबाज़ नेताओ को। तुम लोगों ने पंजाब का मज़ाक बनाकर रख दिया है!
ये सिर्फ पुलिस का अपमान नहीं, ये पंजाब की इज्ज़त, गौरव और आत्मसम्मान का अपमान है! लेकिन इस ड्रामे के असली सूत्रधार तो अरविंद केजरीवाल हैं!
वो केजरीवाल जिसने कसम खाई थी, एफिडेविट दिया था कि वो ना बंगला लेंगे, ना गाड़ी, ना सुरक्षा! झूठ, फरेब, और मक्कारी की सारी हदें पार कर दी इस आदमी ने!बंगला नहीं लेंगे? नतीजा: दिल्ली में 100 करोड़ का ‘शीशमहल’ जहाँ जनता के टैक्स के पैसे से अपने लिए महल बनवाया! सुरक्षा नहीं लेंगे? नतीजा: सैकड़ों कमांडो का काफिला,
और अब तो पंजाब में भी जूतों की सिक्योरिटी! वाह रे ‘आम आदमी’!सादगी का ढोंग? नतीजा: पर्शियन जेट में उड़ानें, बेटी की शादी में 100 करोड़ का पानी की तरह बहाया गया पैसा! ये कौन सा आम आदमी है बे?
और सुनो! इनके ये चमचे! राघव चड्ढा! जो कभी छाती ठोक कर कहता था ‘मैं सबसे गरीब नेता हूँ!’ और आज यही गरीब नेता एक बॉलीवुड हीरोइन से 5 स्टार होटल में शाही शादी करता है, करोड़ों फूँकता है! 52,000 रुपये की स्वेटर पहनता है! क्या यह है वो ‘आम आदमी’ जिसने भ्रष्टाचार के खिलाफ क्रांति का बिगुल फूंका था?
ये सिर्फ दिखावा था! ये सिर्फ जनता को बेवकूफ बनाने का एक घटिया पैंतरा था!
आज जब दिल्ली ने इन्हें धक्के मारकर बाहर निकाल दिया है, तो ये पंजाब को लूटने में लगे हैं! केजरीवाल, पंजाब के दामाद बनकर वहाँ भी अपने लिए करोड़ों का शीशमहल बनवा रहे हैं! पंजाब के खून-पसीने की कमाई इनकी अय्याशी में बर्बाद हो रही है! मैंने पहले भी कहा है, और आज फिर कहता हूँ: आम आदमी पार्टी घोटालों और अय्याशी की पार्टी है! इन्हें सिर्फ अपनी सत्ता, अपना ऐशो-आराम चाहिए! जनता? जनता इनके लिए सिर्फ वोट बैंक है!
दोस्तों, अब और नहीं! हमारी पुलिस का अपमान, हमारे टैक्स के पैसों की बर्बादी, और ये खुली लूट अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी! ये तथाकथित ‘आम आदमी’ नेता अब सत्ता के नशे में चूर राक्षस बन चुके हैं! कब तक हम चुप रहेंगे? कब तक इन्हें अपने सिर पर बिठाकर रखेंगे? यह समय है जागने का! सवाल पूछने का! इस वीडियो को आग की तरह फैला दो! हर उस व्यक्ति तक पहुँचाओ जो अभी भी इनके झांसे में है!कमेंट सेक्शन में अपना गुस्सा ज़ाहिर करो!
इन नेताओं को बताओ कि जनता अब इनकी चालबाज़ियों से थक चुकी है! और सब्सक्राइब करो, ताकि हम सच की आवाज़ को बुलंद करते रहें, इन ढोंगी नेताओं को बेनकाब करते रहें!
#Arvindkejrwal #bhagwantmann #aap #punjabpolice #shoesecurity #swatimaliwal #punjab #raghavchadha #corruption #taxmoney #waistofmoney #dharmveerjarwal #sachkiraftar
