सांसद ने पैर से निकाला जूता और विधायक को ही कूट डाला।

BJP MP Sharad Tripathi thrashes BJP MLA Rakesh Singh with shoe। सांसद ने पैर से निकाला जूता और विधायक को ही कूट डाला।

हॉल में कुर्सी पर तमाम बड़े नेता और अफसर बैठे हैं. मीटिंग चल रही है. इसी दौरान मैरून रंग की सदरी पहने सांसद शरद त्रिपाठी की नारजगी सामने आती है. जिस शख्स से वो नाराज हैं वो विधायक राकेश सिंह हैं . सांसद शरद त्रिपाठी ने अपनी ही पार्टी के विधायक राकेश सिंह पर जूतों की बारिश कर दी. मामला संत कबीर नगर का है जहां किसी बैठक के दौरान बीजेपी विधायक और बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी के बीच बहस शुरू हुई लेकिन देखते-देखते यह बहस हाथापाई में तब्दील हो गई. बैठक में राज्य के मंत्री आशुतोष टंडन भी हैं जो सांसद शरद त्रिपाठी के बगल में हैं.
विधायक और सांसद किसी मुद्दे को लेकर आपस में भिड़ गए. इसी दौरान बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने अपने पैर से जूता निकाला और विधायक को पीटना शुरू कर दिया. पहले विधायक ने 8-10 जूते खाए और उसके बाद जवाब देते हुए सांसद शरद त्रिपाठी पर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए. मामला बढ़ता देख वहां मौजूद लोग बीच-बचाव के लिए आगे आए और एक पुलिस अफसर ने सांसद और विधायक को अलग किया.

#MPSharadTripathi
#MLARakeshSingh
#BJP

For more News and Information Please login www.sachkiraftar.com

Like on Facebook: https://www.facebook.com/Sach-Ki-Raftar

Follow on Twitter: https://twitter.com/SachKiRaftar

Follow On Patreon : patreon.com/sachkiraftar

Breaking News

More like this
Related

प्रधानमंत्री Modi ने दीपावली पर सच्चाई बताई तो ‘cockroach’ Abhijit Deepak को मिर्ची लग गई। Sach Ki Raftar

https://youtu.be/5H5zA3dUJrc प्रधानमंत्री Modi ने दीपावली पर सच्चाई बताई तो 'cockroach'...

Delhi में Pollution का एक खतरनाक षड्यंत्र? Kejriwal दिल्ली को बना रहे है Gas Chamber | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/8nC5GRFJI_M Delhi में Pollution का एक खतरनाक षड्यंत्र? Kejriwal दिल्ली...

सच्चाई से भागते Rahul और Congress का पर्दाफाश, Amit Shah ने राहुल को भयंकर धो डाला |Sach Ki Raftar

https://youtu.be/ODTbOPbpOH0 सच्चाई से भागते Rahul और Congress का पर्दाफाश, Amit...