सीबीएसई अपने पेपर में फ़ैल

सीबीएसई अपने पेपर में फ़ैल

मोदी सरकार और सीबीएसई अपनी विफलता की सज़ा विद्यार्थियों को क्यों दे रहे हैं?

प्रैस कॉंफ्रेंस में बोलते हुए आम आदमी पार्टी के विधायक नितिन त्यागी ने कहा कि ‘जिस तरह से सीबीएसई के पेपर लीक हुए हैं वो बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मामले में सीबीएसई और केंद्र सरकार पूरी तरह से नाकाम रही हैं। भाजपा सकार और उनकी संस्थाओं की नाकामी की सज़ा बच्चों को क्यों दी जा रही है?

मैं खुद एक अभिभावक हूं और इस नाते मैं समझ सकता हूं कि देश के उन तमाम अभिभावकों और बच्चों पर क्या बीत रही होगी जो इस पेपर लीक का शिकार हुए हैं।

कभी डाटा लीक होने की ख़बर आती है तो कभी SSC पेपर लीक होने की ख़बर आती है तो कभी चुनाव की तारीख़ लीक हो जाती है और अब सीबीएसई का पेपर लीक हो जाता है। देश की वर्तमान मोदी सरकार व्यवस्था को चलाने में पूरी तरह से विफल रही है।

हम भाजपा सरकार से कुछ सवाल पूछना चाहते हैं-

दसवीं का गणित का पेपर होने से पहले ही पता लग गया था कि पेपर लीक हुआ था तो पेपर कैंसल क्यों नहीं किया गया?

मोदी सरकार, सीबीएसई और दिल्ली पुलिस अपनी विफलता की सज़ा बच्चों और अभिभावकों को क्यों दी गई?

बच्चों की जिंदगी से खेलने वाले इस प्रकरण के लिए ज़िम्मेदारी कौन लेगा?

कहीं ऐसा तो नहीं कि जो लोग इस पूरे प्रकरण में शामिल हैं उन्हें सरकार, सीबीएसई और पुलिस के द्वारा बचाया जा रहा है?

Breaking News

More like this
Related

सतलुज’ फिल्म पर महासंग्राम! मारे गए हिन्दुओ को क्यों छुपाया जा रहा है | Ravneet Singh Bittu | Diljeet Dosanjh | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/RFHJBKJmVRc सतलुज' फिल्म पर महासंग्राम! मारे गए हिन्दुओ को क्यों...

चुनाव आते ही Arvind Kejriwal का ढोंग शुरू? ये है सिर्फ चुनावी Hindu | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/cdPufDm9k50 चुनाव आते ही Arvind Kejriwal का ढोंग शुरू? ये...

System ऐसे सुधरेगा? CJP के Protest में और क्या क्या होगा ? Sach Ki Raftar

https://youtu.be/N1gYAoaVDCw System ऐसे सुधरेगा? CJP के Protest में और क्या...

हिन्दू रक्षा दल क्यों जा रहा है मेरठ, क्या है ललिता गौतम हत्याकांड | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/9pskrSuKyYA हिन्दू रक्षा दल क्यों जा रहा है मेरठ, क्या...