सूर्या के हत्यारे असद के एनकाउंटर का सच क्या है | कहा है असद की बॉडी | Shurya Murder Case | Sach Ki Raftar

सूर्या के हत्यारे असद के एनकाउंटर का सच क्या है | कहा है असद की बॉडी | Shurya Murder Case | Sach Ki Raftar

ईद के त्योहार पर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के खोड़ा थाना क्षेत्र की नवनीत विहार कॉलोनी में 11वीं कक्षा के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि हमला सूर्या के दोस्त असद और उसके साथियों ने किया। सूर्या को पहले पेट में चाकू मारा गया। इसके बाद वह चाकू लगे हालत में करीब 200 मीटर तक जान बचाने के लिए भागा। आरोपियों ने पीछा कर उसे गिरा दिया और पेट से चाकू निकालकर दोबारा कई बार वार किए। उपचार के दौरान शुक्रवार को सूर्या ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मृतक के भाई यश चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका परिवार मूलरूप से एटा के सुखवाबाद का रहने वाला है और खोड़ा में मां, बहन और भाई सूर्या के साथ रहता है। पिता कौशलेंद्र का पहले ही निधन हो चुका है। सूर्या 11वीं का छात्र था।
बृहस्पतिवार को सूर्या अपने दो दोस्तों विक्की और आयुष के साथ घर के पास घूम रहा था। उसी दौरान असद ने सूर्या को फोन कर बकरीद पर मिलने के लिए गली नंबर दो में बुलाया। सूर्या अपने दोस्तों के साथ असद के घर की ओर चल दिया।
शिकायत के अनुसार असद अपने साथियों के साथ केले के गोदाम के पास खड़ा था। उसने सूर्या से कहा कि कभी बकरा हलाल होते देखा है। सूर्या ने मना किया तो असद ने कहा कि आओ आज तुम्हें दिखाते हैं। सूर्या ने फिर इन्कार किया और वहां से लौटने लगा। इसी बात पर असद ने गाली-गलौज शुरू कर दी और सूर्या के विरोध करने पर चाकू निकालकर उसके पेट में घोंप दिया।
चाकू लगने के बाद सूर्या ने असद को धक्का देकर छुड़ाया, लेकिन चाकू पेट में ही फंसा रह गया। वह पेट में चाकू लेकर करीब 200 मीटर तक भागा और फिर गिर पड़ा। आरोप है कि पीछा करते हुए आए असद और उसके साथियों ने सूर्या के पेट से चाकू निकालकर उस पर पांच-छह बार फिर हमला किया। सूर्या बेसुध हो गया और आरोपी मौके से भाग गए।
घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और सूर्या को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे नोएडा के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे सूर्या ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
हत्या की वारदात सामने आने के बाद से क्षेत्र में लगातार तनाव का माहौल बना हुआ है। शुक्रवार से ही यहां पुलिस बल तैनात है, वहीं शनिवार को भी पुलिस ने नवनीत विहार की तरफ आने वाली गली में बेरिकेडिंग कर कई थानों के फोर्स को पूरे इलाके में तैनात किया है।

ShuryaMurderCase #Ghaziabad #Eid #uttarPradesh #murder #muslim #jihad #yogiadityanath #Viralvideo #socialmedia #HimanshuGupta #sachkiraftar

Breaking News

More like this
Related

बंगाल में Mamata Banerjee का ‘दीमक राज’ Dirty Politics में छात्रों को भी नहीं छोड़ा | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/tU1fjdrkNYk बंगाल में Mamata Banerjee का 'दीमक राज' Dirty Politics...

दिल्ली के “मौत के होटल” और बिक चुका सिस्टम, कौन है 21 मौतों का जिम्मेदार ? Sach Ki Raftar

https://youtu.be/rnl-EFZUJ-4 दिल्ली के "मौत के होटल" और बिक चुका सिस्टम,...