सूर्या हत्याकांड के बाद Yogi का बड़ा एक्शन! 3 मदरसे सील, खोड़ा में मचा हड़कंप | Sach ki Raftar
गाजियाबाद: खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के बाद क्षेत्र में अवैध रूप से बने मकान और अन्य इमारतों को चिह्नित कर पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। सूर्या की हत्या के मुख्य आरोपी असद के मकान को अवैध बताते हुए सोमवार को 15 दिन का नोटिस दिया गया था। इसमें स्वयं ध्वस्त करने या फिर प्रशासन की ओर से कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
इसके बाद मंगलवार को प्रशासन के टारगेट पर अवैध रूप से चल रहे 3 मदरसे आ गए। इनमें दो को सील कर 7 दिन का नोटिस चस्पा कर संचालकों से जवाब मांगा गया है। तीसरे मदरसे में मस्जिद संचालित होने के कारण उसे सील नहीं किया गया, लेकिन संचालकों को नोटिस दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गौड़ और डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ की मौजूदगी में हुई। प्रशासन की इस कार्रवाई से पूरे खोड़ा क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित 3 मदरसों को चिह्नित कर कार्रवाई की। डीएम और पुलिस कमिश्नर करीब 500 पुलिसकर्मियों के साथ पैदल मार्च करते हुए लोकप्रिय विहार के मदरसा रहमानिया अरबिया कॉसिम उल उलूम पर पहुंचे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कैलाश चंद्र तिवारी ने नोटिस जारी करने से पहले मुनादी भी कराई। यहां तक कि इनके पास फायर विभाग एवं बिजली विभाग की एनओसी भी नहीं है। इसलिए परिसर को तत्काल प्रभाव से सील किया जाता है। दूसरे मदरसे सुल्तान अलारफीन को सील कर 7 दिन का नोटिस दिया गया। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#Surya_Murder #Yogi_Adityanath #Police #uttarPradesh #ghaziabad #jihad #madarsa #muslim #dharam #demolation #viralvideo #himanshugupta #socialmedia #sachkiraftar
