
सेंट मैरी एकेडमी और सोफिया स्कूल ने जीता 3rd बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट
मेरठ। सोमवार को सेंट इंटर कॉलेज मेरठ कैंट में तीन दिवसीय बास्केटबॉल 3rd फादर वारीदिया मेमोरियल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि फादर स्टीफन , फादर रॉय , विशिष्ट अतिथि सोफिया गर्ल्स स्कूल मेरठ कैंट की प्रधानाचार्य सिस्टर मीना, सेंट मैरी एकेडमी के प्रधानाचार्य ब्रादर आनंद, सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज के प्रबंधक फादर लॉरेंस तारसीयुस, प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार, प्रतियोगिता के आयोजक मोहम्मद शाहरुख, सिस्टर सुनीता आदि ने टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर आज के फाइनल मैच का शुभारंभ किया।प्रतियोगिता के आयोजक मोहम्मद शाहरुख ने बताया
फाइनल मैच (बालक वर्ग में) सेंट मैरी’ एकेडमी मेरठ कैंट और सेंट मैरी’ नगीना के बीच हुआ। जिसे सेंट मैरी एकेडमी मेरठ कैंट ने 51/40 के स्कोर से जीत लिया और फाइनल अपने नाम किया। सेंट मैरी स्कूल नगीना की तरफ से सेबान शिबू ने फॉरवर्ड पोजिशन पर खेल कर टीम के 16 अंक दिलाए और बेस्ट प्लेयर का अवार्ड अपने नाम किया। सेंट मैरी’मेरठ कैंट की तरफ से असीम ने फॉरवर्ड पोजिशन पर शानदार खेल का प्रदर्शन किया और 18 अंक प्राप्त कर टीम को विजेता बनाया। और बालिका वर्ग में मैच सोफिया स्कूल (ब्लू) मेरठ कैंट और सोफिया स्कूल (रेड )मेरठ कैंट के बीच हुआ। जिसमें सोफिया स्कूल मेरठ कैंट ने 21/16 से फाइनल मैच जीता। बालिका वर्ग में आयुषी पोजिशन (फॉरवर्ड प्वाइंट गार्ड) ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 12 अंक प्राप्त कर टीम को विजेता बनाया। निर्णायक के रूप में भूमिका निभाने वाले हरिंदर सिंह युसुफ, पवन, वाहिद, हर्ष आयुष नेगी अदन मिर्जा उमर मिर्जा मौजूद रहे।
