हाइवे के ढाबे पर गुंडागर्दी, बर्फ तोड़ने के सूए से किये वार

हाइवे के ढाबे पर गुंडागर्दी, बर्फ तोड़ने के सूए से किये वार

बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो भाइयों की बेरहमी से पिटाई

बर्फ तोड़ने के सूए से किये वार , हाथ में से सुआ हुआ आर-पार

दिल्ली -जयपुर हाईवे पर ढाबे के कर्मचारियों ने दिया वारदात को अंजाम

पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की

वारदात के 24 घन्टे बीतने के बावजूद आरोपी पुलिस की पहुँच से बाहर

सीकर के रहने वाले बहन -भाई , राजस्थान रोडवेज में जा रहे थे दिल्ली

बेटियों की सुरक्षा के लिए सरकार लाख दावे करती हो लेकिन हकीकत ये है की खुले-आम बेटियों के साथ छेड़छाड़ की जाती है …रेवाड़ी में भी एक युवती के साथ हाइवे पर ढाबे पर छेड़छाड़ की और जब युवती के दो भाइयों ने विरोध किया तो दोनों भाइयों पर बर्फ तोड़ने वाले सूए से हमला कर दिया गया ….वही आरोपी वारदात के 24 घन्टे बीतने के बावजूद पुलिस की गिरफ्त से बाहर है …

हाथ से बर्फ तोड़ने का सुआ आर-पार होने के बाद अस्पताल में भर्ती ये उस बहन का भाई है जिसके साथ हाइवे के ढाबे पर छेड़छाड़ की गई ..और जब दोनों भाइयों ने विरोध किया तो उनकी बेरहमी से पिटाई कर उन्हें लहूलुहान कर दिया गया …हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए …वही घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है … दरअसल राजस्थान के सीकर के रहने वाले 3 बहन -भाई राजस्थान रोडवेज में सवार होकर बुधवार को दिल्ली जा रहे थे ..राजस्थान रोडवेज ने दिल्ली -जयपुर हाइवे पर रेवाड़ी के संगवाड़ी गाँव के पास कृषणा ढाबे के साथ कॉनट्रेक्ट किया हुआ है की राजस्थान की सभी बसें यहाँ रुकेगी …बुधवार को भी सीकर से दिल्ली जा रही राजस्थान रोडवेज हाईवे पर स्थित इसी कृष्णा ढाबे पर रुकी थी …जैसे ही बस में सवार एक युवती ढाबे के शौचालय के लिए गई तो ढाबे पर स्टॉल लगाने वाले एक कर्मचारी ने युवती के साथ अभद्रता की ..जिसका विरोध युवती के दो भाइयों ने किया तो ..ढाबे पर मौजूद 8 से 10 लोगों ने दोनों भाइयों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया …छेड़छाड़ का विरोध करने पर दोनों भाइयों की क्या हालत की गई वो आप तस्वीरों में ही देख सकते है …एक लहूलुहान हालत में अस्पताल में स्टेचर पर पड़ा है तो दूसरा के हाथ से सुआ आर-पार कर दिया गया …दोनों भाइयों की नाजुक हालत देखते हुए उन्हें रोहतक रेफर किया गया है जहाँ दोनों का इलाज चल रहा है .

वारदात को हुए 24 घन्टे बीत गए है लेकिन पुलिस वही रटा -रटाया जवाब दे रही है की शिकायत पर पर केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीम लगी हुई है जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा ..लेकिन अभीतक पुलिस के हाथ खाली है ….पुलिस कहना है की युवती की शिकायत छेडछाड की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है .लकिन अभी घायल हुए दोनों भाइयों के बयान नहीं हुए है .

हाइवे पर ढाबे संचालको पर मौजूद कर्मचारियों की बदसलूकी कर गुंडागर्दी के मामले अक्सर सामने आते है ..और रेवाड़ी में भी ढाबे पर यही हुआ …लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा गुंडागर्दी करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती …ऐसे में सवाल ये की कब तक बेटियों की सुरक्षा राम भरोसे रहेगी …और कब तक ढाबो पर गुंडागर्दी के शिकार आम लोग होते रहेंगे /

For more News and Information Please login www.sachkiraftar.com

Breaking News

More like this
Related

Arvind Kejriwal ने गुरूद्वारे का किया अपमान, अब मुकदमा होगा दर्ज, जाना होगा जेल | CJP Protest | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/cEIELczq1DY Arvind Kejriwal ने गुरूद्वारे का किया अपमान, अब मुकदमा...

देश का Gen-Z कॉकरोच के साथ नहीं, मोदी के साथ दीखता है | CJP Protest Fail | Jantar Mantar | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/EBEakPoc3oY देश का Gen-Z कॉकरोच के साथ नहीं, मोदी के...