हार कर जलील होने वाले को Pakistan कहते है | Ceasefire | Pakistan Attack | Sach Ki Raftar

हार कर जलील होने वाले को Pakistan कहते है | Ceasefire | Pakistan Attack | Sach Ki Raftar

अगर सपनों की कोई दुनिया होती ना… तो वो पाकिस्तान जैसी होती! मतलब, गाल फटे हों, लेकिन नवाबी में कोई कमी ना हो। भाईसाहब, पाकिस्तान की फीलिंग्स तो ऐसी हैं जैसे इंसान बर्तन माँजते हुए खुद को शेफ समझ ले।

24 घंटे पहले पाकिस्तान अमेरिका के पैर दबा रहा था, “पापा जी, दाल-चावल नहीं है घर में, एक अरब डॉलर दे दो।” खेर पापा ने  पैसे भी दे दिए तो फिर वही पापा को पाकिस्तान बोल रहा था, “इंडिया बहुत मार रहा है, घर में घुस के पीट रहा है, कुछ बोल दो ना प्लीज!”

इधर इंडिया से भी रोते-गिड़गिड़ाते हुए कह रहा था, “भाई गलती हो गई, छोड़ दो यार, अपने तो अपने होते हैं।” और जैसे ही सीज़फायर हुआ, पाकिस्तान में पटाखे फूटने लगे। ऐसे खुशी मना रहे थे जैसे T20 वर्ल्ड कप जीत लिया हो, जबकि हालत ये थी की रन बनाने गए थे और विकेट ही उड़वा ली ।

शहबाज़ शरीफ का बयान सुनकर ऐसा लग रहा था जैसे वो सर्जिकल स्ट्राइक कर के आए हों – शब्दों का ऐसा चमत्कारी जादू, जैसे हार को जीत में बदलना हो कोई जादू टोना। पाकिस्तान की जनता भी जश्न मना रही थी जैसे मोहल्ले का क्रिकेट मैच जीत लिया हो और पूरी दुनिया को हराया हो।

पाकिस्तान का इतिहास देख लो, हर युद्ध के बाद उनके पास एक ही स्क्रिप्ट होती है – “हम जीते हैं!” चाहे 1947 हो, 1965 हो, 1971 हो या 1999 – हर बार मुंह की खाई और हर बार डंके की चोट पर बोले – “हम जीते!”

अब देखो ना, 93000 सैनिक हमने पकड़ लिए थे, लेकिन उनके यहां स्कूली किताबों में लिखा है कि पाकिस्तान ने भारत को घुटनों पर ला दिया था। मतलब, झूठ भी ऐसा बोलो कि खुद शर्मा जाए। खुद भी इसी झूट को मानते है और बच्चो को भी यही झूट पड़ा रहे है। वाह रे मेरे पाकिस्तान।

2019 में जब अभिनंदन वापस आए, तो पाकिस्तान वाले कह रहे थे – “वाह! क्या चाय पिलाई थी!” अरे भाई, चाय नहीं थी, चवनप्राश था क्या? बाजवा साहब के पैर कांप रहे थे और इमरान खान की हालत ऐसी थी जैसे Viva से पहले वाला स्टूडेंट।

अब आया ऑपरेशन सिंदूर – इंडिया ने घर में घुस के मारा, मस्जिद उड़ गई, जैश-ए-मोहम्मद के 14 जिहादी टप्प से गए, एयरबेस में स्विमिंग पूल बन गया, लेकिन पाकिस्तान ने कहा – “हमने सबक सिखा दिया!” मतलब, किसी ने घर में घुसकर पीटा और तुम कह रहे हो – “देखा, हमने उनको आने दिया, यही था हमारा प्लान!”

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने तो WhatsApp को ISI बना डाला – कह रहे थे, “हमने 5 राफेल गिरा दिए, WhatsApp पर देखा था।” CNN का एंकर भी सोच रहा था कि इंटरव्यू कर रहा हूँ या जोक्स सुन रहा हूँ?

पाकिस्तानी जनता को खुश रहने का फुल फार्मूला मिल चुका है – हार को जीत में कन्वर्ट करो, और फिर WhatsApp यूनिवर्सिटी से PHD कर लो। यही वजह है कि ग्लोबल हैप्पीनेस इंडेक्स में पाकिस्तान इंडिया से आगे है – मतलब, तालीम नहीं है, आटा नहीं है, क्रिकेट में हारते हैं, लड़ाई में पीटते है लेकिन झूठ में सरपट दौड़ते हैं।

कोई हमला कर दे, कोई एयरस्ट्राइक हो जाए, कोई मिसाइल गिरा दे – पाकिस्तान कहता है: “हमें कुछ नहीं हुआ, S400 हमने तोड़ा है, भारत के सरदार को पकड़ लिया है, दिल्ली में अंधेरा कर दिया है, और हम जीत गए हैं!”

मतलब ये तो वही बात हो गई – जेब में चवन्नी नहीं, लेकिन बात ऐसी जैसे मर्सिडीज का बुकिंग कर के आये हो ।

अब तो भगवान से यही दुआ है – हे ईश्वर, हमें गरीबी दे देना, लेकिन पाकिस्तान वाली गलतफहमी कभी मत देना।

सीरियसली – झूठ का ऐसा धांसू प्रॉपेगेंडा फैलाना कि पूरी आवाम नाचने लगे, ये हुनर पाकिस्तान के पास है। और हम सलाम करते हैं उस सपनों की दुनिया को, जहां WhatsApp से युद्ध जीत जाते हैं, और हार का जश्न मनाते हैं।

क्योंकि वहां जिंदगी झंड है, लेकिन घमंड पूरा है। इसीलिए कहते है गाल  फ़टे तो फ़टे पर भाई नवाबी न घटे। 

#Pakistan #IndianAirforce #Ceasefire #pahalgamattack #socialmedia #Bhikhmanga #indianarmy #viralvideo #trendingvideo #dharmvirjarwal #terrorist #kashmir #pakistaniarmy #sachkiraftar

Breaking News

More like this
Related

सतलुज’ फिल्म पर महासंग्राम! मारे गए हिन्दुओ को क्यों छुपाया जा रहा है | Ravneet Singh Bittu | Diljeet Dosanjh | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/RFHJBKJmVRc सतलुज' फिल्म पर महासंग्राम! मारे गए हिन्दुओ को क्यों...

चुनाव आते ही Arvind Kejriwal का ढोंग शुरू? ये है सिर्फ चुनावी Hindu | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/cdPufDm9k50 चुनाव आते ही Arvind Kejriwal का ढोंग शुरू? ये...

System ऐसे सुधरेगा? CJP के Protest में और क्या क्या होगा ? Sach Ki Raftar

https://youtu.be/N1gYAoaVDCw System ऐसे सुधरेगा? CJP के Protest में और क्या...

हिन्दू रक्षा दल क्यों जा रहा है मेरठ, क्या है ललिता गौतम हत्याकांड | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/9pskrSuKyYA हिन्दू रक्षा दल क्यों जा रहा है मेरठ, क्या...