दिल्ली के महिलाओ को केजरीवाल का तोहफा | #SKRNews
दिल्ली के महिलाओ को केजरीवाल का तोहफा | #SKRNews
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली की सार्वजनिक बसों में महिलाओं की तरह बुजुर्गों और तमाम छात्रों को भी फ्री यात्रा करने की सुविधा दी जा सकती है. बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के लिए यह सुविधा भाईदूज के दिन मंगलवार से शुरू हो गई. मुख्यमंत्री ने अपने मोबाइल एप ‘एके ऐप’ में कहा कि यह योजना समाज में लैंगिक भेदभाव को दूर कर महिला सशक्तिकरण में मदद पहुंचाएगी. सीएम केजरीवाल ने कहा कि यह भाईदूज पर महिलाओं को एक सौगात है.
केजरीवाल ने कहा, ‘‘आवागमन का साधन मंहगा होने कारण स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई बीच में छोड़ने वाली लड़कियों और महिलाओं को अब ऐसा करने की जरूरत नहीं है. अब वे अपने घरों से दूर स्कूल और कॉलेज आने-जाने के लिए बसों में (फ्री) सफर कर सकती हैं. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ इसी तरह से, जिन महिलाओं के दफ्तर दूर हैं उन्हें परिवहन पर आने वाले खर्च की चिंता करने की जरूरत नहीं है.’’
दिल्ली परिवहन निगम और क्लस्टर की बसों में सफर करने वाली महिलाओं को मंगलवार को इस योजना के तहत कंडक्टर द्वारा दस रूपये के टिकट दिये गये. सरकार ऐसे टिकटों के आधार पर ट्रांसपोर्टरों का खर्च उठायेगी. केजरीवाल ने ऐप पर कहा कि आने वाले दिनों में वरिष्ठ नागरिकों और छात्रों के लिए भी फ्री बस सेवा योजना शुरू की जा सकती है.
#FreeBus
#AppAK
#MeriDelhi
For more News and Information Please login www.sachkiraftar.com
Like on Facebook: https://www.facebook.com/Sach-Ki-Raftar
Follow on Twitter: https://twitter.com/SachKiRaftar
Follow On Patreon : patreon.com/sachkiraftar
More Stories
Modi जी का Camera प्रेम का Video फिर Social Media में Viral | #Shorts | Election 2024 | Sach Ki Raftar
https://youtube.com/shorts/98-Oy-DWAVQ?feature=share Modi जी का Camera प्रेम का Video फिर Social Media में Viral | #Shorts | Election 2024 | Sach...
Priyanka Gandhi ने Agra में किया Road Show, आमजन का समर्थन, BJP के लिए खतरे की घंटी | #Shorts | Sach Ki Raftar
https://youtube.com/shorts/x0D3Vsn92AA?feature=share Priyanka Gandhi ने Agra में किया Road Show, आमजन का समर्थन, BJP के लिए खतरे की घंटी | #Shorts...
Big Boss OTT Winer Elvish Yadav पर ED ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज, फिर जायेगा Jail | Sach Ki Raftar
https://youtu.be/KjFWfuAbJ4Q Big Boss OTT Winer Elvish Yadav पर ED ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज, फिर जायेगा Jail | Sach Ki...
Swami Prasad Maurya पर फेंका जूता, आरोपी युवक Police ने दबोचा | Election 2024 | #Shorts | Sach Ki Raftar
https://youtube.com/shorts/25zRb5YL2Q8?feature=share Swami Prasad Maurya पर फेंका जूता, आरोपी युवक Police ने दबोचा | Election 2024 | #Shorts | Sach Ki...
Delhi के Tilak Nagar में कूड़े के ढेर देख पत्रकार को आ गया गुस्सा | Jarnail Singh | #Shorts | Sach Ki Raftar
https://youtube.com/shorts/KBO_BFhfrpM?feature=share Delhi के Tilak Nagar में कूड़े के ढेर देख पत्रकार को आ गया गुस्सा | Jarnail Singh | #Shorts...
Delhi के Tilak Nagar में बन रहे है कूड़े के पहाड़, नेता जी है लापता | MLA Jarnail Singh | Sach Ki Raftar
https://youtu.be/ThuinHanGLM Delhi के Tilak Nagar में बन रहे है कूड़े के पहाड़, नेता जी है लापता | MLA Jarnail Singh...
Average Rating