AAP विधायकों का घमासान

AAP विधायकों का घमासान

आम आदमी पार्टी के कई विधायकों ने सीलिंग के मुद्दे को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल श्री अनिल बैजल से आगामी 29 जनवरी को मिलने का वक्त मांगा है। आप विधायकों ने चिठ्ठी लिखकर एलजी से मिलने का समय मांगा है ताकि सीलिंग के मुद्दे पर दिल्ली के व्यापारियों को राहत देने के लिए उसके समाधान पर सार्थक चर्चा की जा सके।

आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और दिल्ली के ग्रेटर कैलाश से विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ‘दिल्ली में इस वक्त व्यापारियों पर सीलिंग का हथौड़ा चलाकर उनके काम-धंधों को ख़त्म किया जा रहा है, भाजपा इस पूरे मुद्दे पर लगातार व्यापारियों से झूठ बोल रही है जबकि सीलिंग का समाधान भाजपा शासित एमसीडी और उनकी ही केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में है।

दिल्ली में मास्टर प्लान के अंदर तब्दीली करने का अधिकार डीडीए के पास है और डीडीए सीधा भाजपा शासित केंद्र सरकार और केंद्र सरकार के प्रतिनिधि एंव दिल्ली के उपराज्यपाल के अधिकार क्षेत्र में काम करता है, लिहाज़ा हम दिल्ली के उपराज्यपाल महोदय से मिलने का वक्त मांग रहे हैं ताकि उनको बता सकें कि डीडीए के माध्यम से दिल्ली के मास्टरप्लान में तब्दीली करके एफ़एआर बढ़ाकर सीलिंग को रोका जा सकता है।

आम आदमी पार्टी के कई विधायकों ने उपराज्यपाल महोदय से आगामी 29 जनवरी को मिलने का वक्त मांगा है ताकि उपरोक्त सभी बिंदुओं पर एलजी महोदय से सार्थक चर्चा की जा सके और व्यापारियों को सीलिंग से राहत दिलाई जा सके।

Breaking News

More like this
Related

बंगाल में Mamata Banerjee का ‘दीमक राज’ Dirty Politics में छात्रों को भी नहीं छोड़ा | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/tU1fjdrkNYk बंगाल में Mamata Banerjee का 'दीमक राज' Dirty Politics...

दिल्ली के “मौत के होटल” और बिक चुका सिस्टम, कौन है 21 मौतों का जिम्मेदार ? Sach Ki Raftar

https://youtu.be/rnl-EFZUJ-4 दिल्ली के "मौत के होटल" और बिक चुका सिस्टम,...

TMC में महाविस्फोट! 60 विधायक अलग हुए तो खत्म हो जाएगा Mamata Banerjee का खेला! | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/M92oTsvZL6A TMC में महाविस्फोट! 60 विधायक अलग हुए तो खत्म...