Ayodhya विकास प्राधिकरण (ADA) में बड़ा हादसा, और कितना करोगे भर्ष्टाचार ? #Shorts | Reels | Sach Ki Raftar
धर्मनगरी अयोध्या से इस वक्त की एक ऐसी हैरान कर देने वाली खबर आ रही है, जिसने उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है! भ्रष्टाचार… या फिर घटिया निर्माण की पराकाष्ठा? अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) के दफ्तर में एक बहुत बड़ा हादसा होते-होते बचा है। कार्यालय में अधिकारियों और वीआईपी नेताओं की बैठक खत्म ही हुई थी कि अचानक वहां की सीढ़ियां ताश के पत्तों की तरह ढह गईं! इस हादसे के वक्त वहां खुद बीजेपी विधायक वेद प्रकाश गुप्ता समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे। आज हम आपको दिखाएंगे कि कैसे इस वीआईपी बिल्डिंग में मौत का मज़ार बनते-बनते रह गया!”
“घटनाक्रम को सिलसिलेवार तरीके से समझिए। अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) के कार्यालय में एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक चल रही थी। बैठक खत्म हुई और लोग अभी बाहर निकल ही रहे थे कि अचानक एक जोरदार आवाज हुई। देखते ही देखते दफ्तर की सीढ़ियां भरभरा कर जमींदोज़ हो गईं!
जिस वक्त यह हादसा हुआ, वहां स्थानीय विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के साथ-साथ कई बड़े अधिकारी और आम जनता मौजूद थी। गनीमत यह रही कि सभी लोग बाल-बाल बच गए, वरना आज अयोध्या से कोई बहुत बड़ी और दुखद खबर आ रही होती। लेकिन इस हादसे के बाद दफ्तर में अफरा-तफरी मच गई, क्योंकि सीढ़ियां टूटने की वजह से कई लोग ऊपर की मंजिल पर ही फंस गए, जिन्हें बाद में सुरक्षित निकाला गया।”
“अब सवाल यह उठता है कि जिस अयोध्या को विश्वस्तरीय शहर बनाया जा रहा है, जहाँ अरबों रुपये का बजट पानी की तरह बहाया जा रहा है, वहाँ विकास प्राधिकरण यानी ADA के खुद के दफ्तर का यह हाल है? अगर एडीए के अपने दफ्तर की सीढ़ियां सुरक्षित नहीं हैं, तो वो पूरे शहर के निर्माण कार्य की गुणवत्ता की गारंटी कैसे दे सकते हैं?
इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। नेटिजंस और आम जनता प्रशासन को आड़े हाथों ले रही है। लोग पूछ रहे हैं कि इस वीआईपी बिल्डिंग के निर्माण में किस दर्जे की सामग्री का इस्तेमाल किया गया था? क्या अफसरों की नाक के नीचे यहां भ्रष्टाचार का खेल चल रहा था?”
“फिलहाल, मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। लेकिन सवाल वही है—क्या जांच के नाम पर सिर्फ लीपापोती होगी या इस घटिया निर्माण के लिए जिम्मेदार ठेकेदारों और इंजीनियरों पर बुल्डोजर वाली कार्रवाई होगी?
ayodhya #ADA #uttarpradesh #bjp #Sach_Ki_Raftar
