#Election2019 | जिला अधिकारी और एसएसपी ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण |

#Election2019 | जिला अधिकारी और एसएसपी ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण |

कल यानी 23 मई को लोकसभा चुनाव की मतगणना समय सुबह 8:00 बजे से शुरू होगी जिसको लेकर जिलाधिकारी दिनेश कुमार और एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने मंडी परिसर में रखी ईवीएम मशीनों व मतगणना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मतगणना सुबह 8 बजे से प्रारंभ हो जाएगी जिसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां भी की जा रही है शांतिपूर्वक व निष्पक्ष तरीके से मतगणना हो जिसको लेकर जिला अधिकारी और एसपी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है।

मतगणना को लेकर प्रत्याशी व उनके एजेंटों के संग जिलाधिकारी व एसएसपी ने वार्ता कि और दिशा निर्देश दिए उन्होंने कहा सभी प्रत्याशियों के एजेंट सुबह 7बजे तक पहुंच जाए। जिसे मतगणना शुरू होने से पहले सभी फॉर्मल्टी पूरी कर ली जाए। उन्होंने कहा सभी को लेटर भेजकर निर्देशित किया जा चुका है। जो एजेंट समय से नहीं पहुंचेगा उसका इंतजार नहीं किया जाएगा वही आपको बता दें बदायूं लोकसभा सीट से गठबंधन प्रत्यासी धर्मेन्द्र यादव व भाजपा प्रत्यशी संघमित्रा मौर्या दोनों में कांटे की टक्कर है। हालाकी जातिगत आंकड़े और पब्लिक रुझान सपा प्रत्याशी तरफ जीत का इशारा कर रहा है। हालांकि मतगणना होने बाद ही साफ हो पाएगी। बदायूँ से ठाकुर रीतेश कुमार की रिपोर्ट

#ElectionResult2019
#UPElection
#SKRNews
For more News and Information Please login www.sachkiraftar.com

Like on Facebook: https://www.facebook.com/Sach-Ki-Raftar

Follow on Twitter: https://twitter.com/SachKiRaftar

Follow On Patreon : patreon.com/sachkiraftar

Breaking News

More like this
Related

दिल्ली की आंगनवाड़ी में मिल रहा है, खाने के नाम पर जहर | Rekha Gupta | #Shorts | Reels | Sach Ki Raftar

https://youtube.com/shorts/k-hEZ4xdnxw?feature=share दिल्ली की आंगनवाड़ी में मिल रहा है, खाने के...