Gukesh ने चाल चली, दुनिया हिल गई, नए भारत की यही पहचान है | India Trolling | Sach Ki Raftar
आपकी स्क्रीन पर जो कमेंट्स दिखाई दे रहे हैं, वो वर्ल्ड चेस चैंपियन डी गुकेश डोमराजू के लिए हैं – वही 19 साल का भारतीय खिलाड़ी जिसने हाल ही में नंबर वन रैंक्ड खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को चेसबोर्ड पर मात दी। लेकिन अफ़सोस, जीत के बाद भी गुकेश को सम्मान नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और नस्लभरे कमेंट्स का सामना करना पड़ रहा है।
मैग्नस कार्लसन हार गए – कोई बड़ी बात नहीं। खेल में हार-जीत लगी रहती है।
लेकिन हारने के बाद जिस तरह उन्होंने गुकेश को लेकर “Unprofessional”, “undebatable threat”, “curry-smelling” जैसी आपत्तिजनक बातें लिखी गईं, वो बताती हैं कि बात खेल से बहुत आगे निकल गई है।
तो सवाल ये उठता है – क्या यह सब सिर्फ इसलिए क्योंकि गुकेश भारतीय है?
क्या हम आज भी उस मानसिकता से जूझ रहे हैं जहाँ “ब्राउन स्किन”, भारतीय नाम या हमारी संस्कृति को नीचा दिखाना एक “कॉमेडी” का हिस्सा बना दिया जाता है?
ये कोई एक घटना नहीं है। पिछले कुछ सालों में भारतीयों के खिलाफ नस्लीय नफरत सोशल मीडिया पर बिना रोक-टोक बढ़ी है। 9,11 हमलों के बाद अमेरिका में कई सिखों को मुस्लिम समझकर निशाना बनाया गया। ट्विटर पर “curry”, “desi”, “cheap labor”, “IT guy” जैसे शब्द अब गालियों का रूप ले चुके हैं और ये नफरत अब वर्चुअल तक सीमित नहीं रही — विदेशों में भारतीयों पर हमले, बदसलूकी, और भेदभाव की खबरें आम होती जा रही हैं।
लेकिन अब सवाल उठता है – नफरत क्यों है? क्योंकि भारत आगे बढ़ रहा है।
हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर हैं। हमारे वैज्ञानिक नासा चला रहे हैं, हमारे डॉक्टर यूके-यूएस हेल्थकेयर की रीढ़ बन चुके हैं। हमारे युवा दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज में एडमिशन ले रहे हैं और अब हमारे चेस खिलाड़ी वर्ल्ड नंबर वन को भी मात दे रहे हैं।
तो ये जो गालियां हैं, ये जो ट्रोलिंग है — ये उनकी हताशा की आवाज है।
क्योंकि जिस भारत को वो कभी “गरीब” कहते थे, अब वही भारत ग्लोबल स्टेज पर उन्हें चुनौती दे रहा है — और हरा भी रहा है।
अब समय है जवाब देने का — लेकिन हमारे तरीके से।
गुकेश ने कोई बयान नहीं दिया। उसने सिर्फ चालें चलीं, और इतिहास रच दिया।
उसी तरह हमें भी शोर नहीं, पर असर करना है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को जवाबदेह बनाना होगा। भारत सरकार को मॉडरेशन पॉलिसी पर सख्त कदम उठाने होंगे।
और हमें, भारतीयों को, अब चुप नहीं रहना है।
क्योंकि अब भारत सिर्फ मेहनत नहीं करता – अपनी इज्ज़त के लिए खड़ा भी होता है। गुकेश ने चुपचाप जवाब दिया – और यही नया भारत है। एक ऐसा भारत, जिसे अब कोई गाली देकर अपमानित नहीं कर सकता।
आपका क्या कहना है इस मुद्दे पर?
क्या अब समय आ गया है कि हम सोशल मीडिया पर नस्लभेदी मानसिकता को चुनौती दें?
कमेंट में अपनी राय जरूर दें – और शेयर करें ताकि ये आवाज़ हर कोने
#GukeshDommaraju #MagnusCarlsen #Chess #Trolling #socialmedia #viralvideo #dharmveerjarwal #sachkiraftar
