Hindu खतरे में है कहकर डराएंगे, तब ये आएंगे | Neha Singh Rathore | PM Modi | Sach Ki Raftar
ये है नेहा सिंह राठौर, नेहा एक भोजपुरी गायक है जो अपनी गायकी के जरिये सरकारों से वो सवाल करती है जो आजकल मीडिया नहीं कर पाती सीधे तोर पर कहु तो मीडिया का काम नेहा कर रही है वो भी पूरी ईमानदारी के साथ। नेहा अक्सर अपने गानो के चलते विवादों में भी रहती है। नेहा का गाना यूपी में का बा के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्हें नोटिस थमा दिया था परन्तु उसके बावजूद भी नेहा नहीं रुकी और ज्यादा मुखरता से राज्य सरकारों और केंद्र की सरकार से सवाल करती रही है।
नेहा ने फिर से एक नया गाना निकला है जिसमे वो जमकर सरकार पर भड़क रही है परन्तु कटाक्ष करते हुए। नेहा अपने गाने में कहती है की :
वो हिंदू खतरे में है कहकर डराएंगे ए जी चुपके से दंगा हिंसा भड़काएंगे तब ये आएंगे
मतलब मुस्लमान सड़क पर नमाज नहीं पढ़ सकता, त्योहारों पर बहार नहीं निकल सकता, उसके बावजूद भी हिन्दू खतरे में है। अब भला ये मज़ाक नहीं है तो क्या है।
खेर आगे नेहा कहती है की : औरंगजेब की कब्र को दबाएंगे और मस्जिद पे भगवा ये लहराएंगे और ईद पे नमाज जब ये रुकवाएंगे तब ये आएंगे।
फिलहाल आज के दिनों में क्या चल रहा है ये किसी से छुपा तो नहीं है हिन्दू खतरे में है ये तो हो नहीं सकता क्युकी हिन्दू सक्षम है अपनी और देश की रक्षा करने में परन्तु फिर भी ये हमेशा फैलाया जाता है की हिन्दू खतरे में है।
आगे नेहा कहती है की : वो बीफ कंपनियों से चंदा लेने जाएंगे इलेक्ट्रोरल बॉन्ड घोटाला ये छुपाएंगे गाय के नाम पे मॉब लिंचिंग कर जाएंगे तब ये आएंगे हिंदू और मुसलमान लड़वाएंगे। अब ये किसके लिए कहा गया है वो बताने की जरुरत नहीं है परन्तु क्या बीजेपी के राज में ये हो रहा है या ये हमेशा होता आया है ये हम आपके विवेक पर छोड़ते है।
नेहा लगातार प्रधानमंत्री और बीजेपी सरकारों को कोसती रहती है ये बात ठीक है की सरकार से सवाल किये जाने चाहिए परन्तु किसी एक को टारगेट करके सवाल करना ये कहा तक ठीक है। आप मौजूदा सरकार की आलोचना कर सकती हो परन्तु जो सरकार पहले थी जिनकी वजह से देश आज इस हालत में पंहुचा है क्या उनकी आलोचना नहीं होनी चाहिए ये सवाल हम आप पर छोड़ते है।
#Hindu #NehaSinghRathore #viralvideo #bhojpuriSong #socialmedia #UPMainKabaa #bjp #muslim #electrolbond #moblinching #namaz #eid #orangjeb #dharmveerjarwal #sachkiraftar