Job Card के नाम पर अवैध वसूली कर रहे ग्राम पंचायत के वार्ड पंच

जॉब कार्ड के नाम पर अवैध वसूली कर रहे ग्राम पंचायत के वार्ड पंच

गरीब आदमी को लूटने का मौका कोई नहीं छोड़ता और अगर मौका सरकार खुद देदे इससे मज़े की बात तो हो ही नहीं सकती। ऐसा ही कुछ देखने को मिला राजस्थान के डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा ग्राम पंचायत में जहा जॉब कार्ड के नाम पर लोगों से 300 – 300 रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। जब इस धोखादड़ी की जानकारी सच की रफ़्तार के सवांददाता को मिली तो जांच पड़ताल करने पर सामने आया की बिछीवाड़ा ग्राम पंचायत के वार्ड पंच महेश यादव द्वारा प्रत्येक जॉब कार्ड के पीछे लोगो से 300 – 300 रुपये की अवैध वसूली करता है।
और इतना ही नहीं जांच पड़ताल करने पर गांव के ही अमृता पंचाल ने बताया कि वार्ड पंच महेश यादव मेरे तीनों बेटे का जॉब कार्ड बनाने के लिए 900 रुपये ले गया और अभी तक मेरा जॉब कार्ड नही बनाया।इसके अलावा जांच पड़ताल मे यह भी सामने आया कि वार्ड पंच द्वारा प्रति जॉब कार्ड के 300 रुपये वसूलने के बाद भी कई माह तक ग्राम पंचायत के चक्कर लगाने पड़ते है। इस सारे धोखादड़ी की जानकारी उच्य अधिकारियो को दे दी गई है अब देखना ये है की क्या सरकार इस प्रकार के लोगो के खिलाफ कोई कार्येवहि करता है ये फिर देश के गरीब आदमी का इसी प्रकार शोषण होता रहेगा। डूंगरपुर से अजित लबाना की रिपोर्ट।

#JobCard
#Manrega
#Rajasthan

For more News and Information Please login www.sachkiraftar.com

Like on Facebook: https://www.facebook.com/Sach-Ki-Raftar

Follow on Twitter: https://twitter.com/SachKiRaftar

Follow On Patreon : patreon.com/sachkiraftar

Breaking News

More like this
Related

बंगाल में Mamata Banerjee का ‘दीमक राज’ Dirty Politics में छात्रों को भी नहीं छोड़ा | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/tU1fjdrkNYk बंगाल में Mamata Banerjee का 'दीमक राज' Dirty Politics...

दिल्ली के “मौत के होटल” और बिक चुका सिस्टम, कौन है 21 मौतों का जिम्मेदार ? Sach Ki Raftar

https://youtu.be/rnl-EFZUJ-4 दिल्ली के "मौत के होटल" और बिक चुका सिस्टम,...