Mohali Murder Case: ऑफिस में घुसकर युवक ने की एक्स गर्लफ्रेंड की हत्या, 35 सेकेंड में चाकू से किए 30 वार | #Reels | Sach Ki Raftar
चंडीगढ़ से सटे मोहाली के सेक्टर 66 के फेज 11 स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली युवती पर उसके एक्स बॉयफ्रेंड ने ऑफिस में घुसकर उसकी हत्या कर दी। ये पूरी वारदात ऑफिस में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। वारदात के बाद आरोपी ने भी सुसाइड की कोशिश की। पुलिस ने इस घटना शुरुआती जांच के उसके एक सहकर्मी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवती और आरोपी के बीच निजी विवाद की आशंका जताई है। अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या आरोपी ने ब्रेकअप के बाद पीड़िता को निशाना बनाया था। आत्महत्या की कोशिश के बाद आरोपी की हालत भी गंभीर है।
सूत्रों के अनुसार करीब छह माह पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद से हरविंदर मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बताया जा रहा है कि वह डिंपल से दोबारा संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन युवती ने उससे दूरी बना ली थी। पुलिस के अनुसार शाम डिंपल कंपनी के कार्यालय में काम कर रही थी। इसी दौरान हरविंदर वहां पहुंचा और दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते आरोपी ने अपने पास मौजूद चाकू से डिंपल पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
युवती पर हमला करने के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से कई वार कर लिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने डिंपल को मृत घोषित कर दिया, जबकि हरविंदर का उपचार जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
