Pakistan का ‘Fake’ Pizza Hut!, असली Pizza Hut ने बजा दी बैंड! | Khawaja Asif | Sach Ki Raftar

Pakistan का ‘Fake’ Pizza Hut!, असली Pizza Hut ने बजा दी बैंड! | Khawaja Asif | Sach Ki Raftar

आज जो ख़बर लाए हैं, उसे सुनकर आप हँसेंगे भी और सर भी पीटेंगे। बात है हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की, जिसने नक़ल और फरेब के मामले में चाइना को भी पीछे छोड़ दिया है। पाकिस्तान महीने-दो महीने में अपनी किरकिरी न कराए ऐसा हो ही नहीं सकता. खुद पाकिस्तान के आला कमान भी सोचने लगते होंगे कि यार अब बेइज्जती कराने का कौन सा नया तरीका अपनाया जाए।  पाकिस्तान का चाचा यानी चाइना और  ‘चाइनीज़ प्रोडक्ट’ का मतलब तो आप जानते ही हैं – घटिया, नक़ली और दो कौड़ी का! अब लगता है पाकिस्तान भी इस ख़ासियत को अपना ‘राष्ट्रीय गुण’ बनाने पर तुला है।”

“ताज़ा मामला पाकिस्तान के सियालकोट का है। हुआ यूं कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ़ साहब को बुलाया गया एक नए ‘पिज़्ज़ा हट’ स्टोर के उद्घाटन के लिए। मंत्री जी पहुँचे, फीता काटा, तालियां बजीं, और सोशल मीडिया पर ‘वाह-वाह’ के पोस्ट भी डाल दिए गए। आसिफ़ साहब को लगा कि उन्होंने पाकिस्तान के लिए कोई बड़ा तीर मार दिया है। पर ये तीर सीधा जाकर लगा गोबर पर जानते है कैसे तो सुनिए और यकीन मानिये सुनने के बाद आपका भी मन करेगा इन पाकिस्तानियो पर जमकर हसने का। 

“कुछ ही घंटों में, असली पिज़्ज़ा हट पाकिस्तान ने एक बयान जारी कर आसिफ़ साहब की ख़ुशी पर ‘पानी’ नहीं, बल्कि ‘कोल्ड ड्रिंक’ नहीं, सीधे ‘गरमा गरम सूप’ उड़ेल दिया! उन्होंने साफ़-साफ़ कह दिया, ‘भैया, ये जो दुकान खुली है, इसका हमारे ब्रांड से कोई लेना-देना नहीं है। ये तो हमारे नाम और हमारी ब्रांडिंग का ग़लत इस्तेमाल करके खोली गई ‘फ़र्ज़ी’ दुकान है!’ सोचिए, देश का रक्षा मंत्री, ‘नकली’ दुकान का उद्घाटन कर रहा है! ये तो ऐसा हो गया जैसे कोई ताज होटल बोल कर ताज ढाबे पर बैठा दे।

 “पिज़्ज़ा हट ने अपनी फ़ेसबुक पोस्ट में बाक़ायदा लिखा कि सियालकोट कैंट में जो ये ‘अनऑफ़िशियल’ आउटलेट खुला है, वो न तो उनकी रेसिपी फॉलो करता है, न क्वालिटी, न फ़ूड सेफ्टी स्टैंडर्ड। और तो और, उन्होंने इसके ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी है। उन्होंने ये भी बताया कि उनके पाकिस्तान में सिर्फ़ 16 असली स्टोर हैं, जिनमें से 14 लाहौर में और 2 इस्लामाबाद में हैं। मतलब, सियालकोट वालों की  ‘दाल में काला’ नहीं, बल्कि ‘पूरा पिज़्ज़ा ही नकली’ निकला। और इनको कश्मीर चाहिए बताओ।

  “अब जब ये पोल खुली, तो सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की भयंकर फ़जीहत हो रही है। एक यूज़र ने लिखा, ‘मैं कल ही पिज़्ज़ा खाने गया था, न टेस्ट मिला, न प्रेजेंटेशन। अब समझ आया कि वो दुकान नकली थी!’ दूसरे ने लिखा, ‘पाकिस्तानी अथॉरिटीज़ को एक्शन लेना चाहिए!’ लेकिन अफ़सोस, एक्शन कौन लेगा? जब एक्शन लेने वाले ही ‘नकली’ के चक्कर में पड़ जाएं!”

 “तो दोस्तों, ये था पाकिस्तान का ‘नकली पिज़्ज़ा हट’ वाला कारनामा। एक तरफ़ असली पिज़्ज़ा हट, दूसरी तरफ़ पाकिस्तान का ‘नकली’ पिज़्ज़ा हट।

ये लोग लड़ रहे हैं। लेकिन असली सवाल ये है कि क्या पाकिस्तान की ‘नकली’ वाली आदत कभी जाएगी? या ये भी ‘चाइनीज़ प्रोडक्ट’ की तरह उनकी पहचान बन जाएगी? अपनी राय कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताइए! हम लाते रहेंगे ऐसी ही चटपटी और सच्ची ख़बरें!”

#PakistanPizzaHut #KhawajaAsif #FakePizzaHut #PakistanInsult #SachKiRaftar #ViralNews #InternationalInsult   #BeggerPakistan  #NakalChiPakistan #KatoraNation #FakeBrandsPakistan #PakistanFunnyMoments  #PizaaHutExposed #PakistanCringe #SialkotPizzaHut #KhawajaAsifFunny #PakistanVsRealPizzaHut #FunnyNewsHindi #PakistanEconomyCrisis #dharmveerjarwal

Breaking News

More like this
Related

सतलुज’ फिल्म पर महासंग्राम! मारे गए हिन्दुओ को क्यों छुपाया जा रहा है | Ravneet Singh Bittu | Diljeet Dosanjh | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/RFHJBKJmVRc सतलुज' फिल्म पर महासंग्राम! मारे गए हिन्दुओ को क्यों...

चुनाव आते ही Arvind Kejriwal का ढोंग शुरू? ये है सिर्फ चुनावी Hindu | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/cdPufDm9k50 चुनाव आते ही Arvind Kejriwal का ढोंग शुरू? ये...

System ऐसे सुधरेगा? CJP के Protest में और क्या क्या होगा ? Sach Ki Raftar

https://youtu.be/N1gYAoaVDCw System ऐसे सुधरेगा? CJP के Protest में और क्या...

हिन्दू रक्षा दल क्यों जा रहा है मेरठ, क्या है ललिता गौतम हत्याकांड | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/9pskrSuKyYA हिन्दू रक्षा दल क्यों जा रहा है मेरठ, क्या...