PM Modi offers Prayers at Kedarnath Temple | केदारनाथ धाम पहुंचे पीएम मोदी |

PM Modi offers Prayers at Kedarnath Temple | केदारनाथ धाम पहुंचे पीएम मोदी |

केदारनाथ: चुनाव नतीजों और आखिरी चरण के मतदान के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केदारनाथ धाम पहुंचे हैं. प्रधानमंत्री ने वहां पूजन दर्शन किया। मोदी का प्रधानमंत्री बनने के बाद केदारनाथ धाम का ये चौथा दौरा है. इस बार पीएम मोदी गढ़वाली टोपी और भगवा कमरबंद पहनकर केदारनाथ धाम पहुंचे.
मंदिर के अंदर पीएम मोदी ने करीब आधा घंटे तक मंत्रोच्चार के बाद रुद्राभिषेक किया. पीएम ने शिवजी को पंचामृत और बाघम्बर अर्पित किया. इसके बाद मुख्य पुजारी ने पीएम को बाघम्बर ओढ़ाया. पीएम मोदी उस जगह भी गए जहां 2013 की तबाही के बाद पुनर्निमाण कार्य चल रहा है. पीएम ने यहां काम का जायजा लिया और फिर भीम शिला और शंकराचार्य की समाधि भी देखी.
प्रधानमंत्री 1.5 किमी पैदल चलकर गुफा तक पहुंचे, इस गुफा के पास मिनी पीएमओ बनाया गया है. गुफा के पास बने टेंट में अधिकारी भी पहुंचे हैं. जरूरी फाइलों और उपकरणों को भी मिनी पीएमओ में पहुंचाया गया है.

ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम की ऊंचाई समुद्र तल से 11,700 फीट है. जबकि मंदिर परिसर से डेढ़ किमी दूर बनी ध्यान गुफा की ऊंचाई करीब 12,250 फीट है. साल 2017 में कपाट खुलने के मौके पर पीएम मोदी ने प्रथम भक्त के तौर पर बाबा केदार के दर्शन कर रुद्राभिषेक किया था. उसके बाद से अब वे चौथी बार केदारनाथ आए हैं. 2013 में केदारनाथ में आई आपदा के बाद पुनर्निर्माण पर लगातार उनकी नजर रही है.

#PMModi
#Kedarnath
#Election2019
For more News and Information Please login www.sachkiraftar.com

Like on Facebook: https://www.facebook.com/Sach-Ki-Raftar

Follow on Twitter: https://twitter.com/SachKiRaftar

Follow On Patreon : patreon.com/sachkiraftar

Breaking News

More like this
Related

बंगाल में Mamata Banerjee का ‘दीमक राज’ Dirty Politics में छात्रों को भी नहीं छोड़ा | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/tU1fjdrkNYk बंगाल में Mamata Banerjee का 'दीमक राज' Dirty Politics...

दिल्ली के “मौत के होटल” और बिक चुका सिस्टम, कौन है 21 मौतों का जिम्मेदार ? Sach Ki Raftar

https://youtu.be/rnl-EFZUJ-4 दिल्ली के "मौत के होटल" और बिक चुका सिस्टम,...