PNB Scam (पंजाब नेशनल बैंक महाघोटाला)

पंजाब नेशनल बैंक महाघोटाला

पंजाब नेशनल बैंक महाघोटाला सामने आने के बाद पीएनबी के शेयरों में लगातार गिरावट का दौर जारी है. पिछले तीन दिनों में पीएनबी के शेयर 23.60% तक नीचे आ गए हैं. इसकी वजह से बैंक के निवेशकों को 9246.19 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है. वहीं, दूसरी तरफ, इस मामले में गीतांजलि का नाम सामने आने के बाद इसके शेयरों में भी गिरावट आनी शुरू हो गई है. इसके चलते अभी तक कंपनी के निवेशकों के 300 करोड़ रुपये डूब गए हैं.  करीब 11 हजार करोड़ रुपये के इस घोटाले के सामने आने के बाद पंजाब नेशनल बैंक के शेयरों में लगातार गिरावट का दौर जारी है. इसकी वजह से निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. पंजाब नेशनल बैंक का मार्केट कैप  39178.17 करोड़ रुपये (12 फरवरी) से घटकर 29931.98 करोड़ रुपये (16 फरवरी) पर आ गया है.  ग्यारह हजार पांच सौ करोड़ का घोटाला करने के बाद हीरा कारोबारी नीरव मोदी – पत्नी और भाई समेत विदेश भाग गया है, एफआईआर से पहले ही हीरा कारोबारी मेहुल चौकसी ने भी भारत छोड़ दिया है.  वहीं पीएनबी घोटाले को लेकर वित्त मंत्रालय से स्थायी संसदीय समिति ने रिपोर्ट तलब की, समिति की बैठक आज ही हुई है. कांग्रेस के सांसद वीरप्पा मोइली समिति के अध्यक्ष हैं.  देश के बैंकिंग इतिहास के सबसे बड़े फ्रॉड में से एक पंजाब नेशनल बैंक के 11,500 करोड़ रुपये के घोटाले के खुलासे के बाद डायमंड किंग नीरव मोदी पर शिकंजा कस गया है. नीरव मोदी इस घोटाले का मुख्य आरोपी है और उसे देखते ही पकड़ने के लिए लुकआउट नोटिस जारी हो गया है.

Breaking News

More like this
Related

Delhi वालो ने खोल दी Rahul Gandhi, CJP की पोलू, Dhruv Rathee को भी लिया आड़े हाथो | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/T0bhnHC8rL0 Delhi वालो ने खोल दी Rahul Gandhi, CJP की...

Arvind Kejriwal ने गुरूद्वारे का किया अपमान, अब मुकदमा होगा दर्ज, जाना होगा जेल | CJP Protest | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/cEIELczq1DY Arvind Kejriwal ने गुरूद्वारे का किया अपमान, अब मुकदमा...

देश का Gen-Z कॉकरोच के साथ नहीं, मोदी के साथ दीखता है | CJP Protest Fail | Jantar Mantar | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/EBEakPoc3oY देश का Gen-Z कॉकरोच के साथ नहीं, मोदी के...