Punjab के ‘शिक्षा मॉडल’ कड़वी सच्चाई: ₹20,000 के लिए एक बेटी की ‘बलि’ पर क्यों मौन हैं केजरीवाल और मान? | Sach Ki Raftar
अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान पूरी दुनिया के सामने घूम-घूमकर पंजाब और दिल्ली के ‘विश्वस्तरीय शिक्षा मॉडल’ का ढिंढोरा पीटते नहीं थकते, आज उन्हें पंजाब के अमृतसर से आई इस खौफनाक खबर को देखना चाहिए। क्या यही है आपका बदला हुआ पंजाब? क्या इसी शिक्षा क्रांति की बात आप करते थे, जहाँ महज़ ₹20,000 की फीस के लिए एक 17 साल की मासूम बेटी, अमजोत कौर को अपनी जान गंवानी पड़ी?
यह आत्महत्या नहीं है, यह सीधे-सीधे पंजाब के लचर और संवेदनहीन सिस्टम द्वारा की गई ‘संस्थानिक हत्या’ है! अमृतसर के DDIS स्कूल में 11वीं की छात्रा अमजोत कौर औलख ने स्कूल प्रबंधन की प्रताड़ना से तंग आकर जहर निगल लिया। कसूर क्या था? सिर्फ इतना कि उसके परिवार ने फीस जमा नहीं की थी। फीस न देने के एवज में स्कूल की प्रिंसिपल शबनम शर्मा और क्लास टीचर आकांक्षा शर्मा ने उस मासूम बच्ची को इस कदर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, दिन-रात ताने दिए, कि उस 17 साल की बच्ची के पास मौत को गले लगाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा।
यहाँ तक कि उसका 10वीं का सर्टिफिकेट तक रोक दिया गया था। अरविंद केजरीवाल जी, जो आप हर मंच से प्राइवेट स्कूलों पर नकेल कसने और गरीब से गरीब बच्चे को पढ़ाने की बड़ी-बड़ी बातें करते थे, आज आपके ही राज में प्राइवेट स्कूल बच्चों की जिंदगी से खेल रहे हैं। क्या आपकी ‘शिक्षा क्रांति’ सिर्फ विज्ञापनों तक सीमित है?
पंजाब में न जाने ऐसी कितनी और अमजोत होंगी, जिन्हें प्राइवेट स्कूलों के ये ‘जहरीले नाग’ रोज़ डस रहे हैं और फीस के नाम पर उनका खून चूस रहे हैं? सरकार इन पर लगाम लगाने में नाकाम क्यों है? हैरानी की बात देखिए, जो अरविंद केजरीवाल पिछले कुछ दिनों से देश के दूसरे राज्यों में ‘पेपर लीक’ के मुद्दे को लेकर दिन में पाँच-पाँच बार वीडियो पोस्ट कर रहे थे, अपनी पीठ थपथपा रहे थे और दूसरों को ज्ञान दे रहे थे, आज उनकी आवाज़ को क्या हो गया है? आज उनके गले में फेविकोल का जोड़ क्यों लग गया है?
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, जो हर बात पर बड़ी-बड़ी शायरियां सुनाते हैं, आज अमृतसर की इस बेटी की दर्दनाक मौत पर पूरी तरह खामोश हैं। पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आखिर इन रसूखदार स्कूल प्रबंधकों को किसका संरक्षण प्राप्त है? जनता सब देख रही है। देश की जनता अब समझ चुकी है कि दावों और हकीकत में कितना बड़ा फासला है। एक तरफ ₹20,000 के लिए पंजाब की एक होनहार बेटी को अपनी जान देनी पड़ती है, और दूसरी तरफ सरकार करोड़ों रुपये विज्ञापनों में फूंक देती है।
भगवंत मान जी और अरविंद केजरीवाल जी, इस चुप्पी को तोड़िए। यह एक बेटी की आत्महत्या नहीं, बल्कि आपके खोखले सिस्टम द्वारा की गई हत्या है। पंजाब की जनता और अमजोत का परिवार आज आपसे जवाब मांग रहा है!
#arvindkejriwal #bhagwantmann # AmjotKaurAulakh #DDIS #amritsar #punjab #viralvideo #socialmedia #sachkiraftar
