Rahul और Neha से देश पूछ रहा है कब सुधरोगे? Rahul ने बर्बाद कर दी Congress | Sach Ki Raftar

Rahul और Neha से देश पूछ रहा है कब सुधरोगे? Rahul ने बर्बाद कर दी Congress | Sach Ki Raftar

पार्ट-टाइम बेसुरी गायिका और फुल-टाइम चमचागिरी की ‘ब्रांड एंबेसडर’—नेहा सिंह राठौर! जब-जब चुनाव पास आते हैं या राजनीति में फुटेज बटोरनी होती है, यह मैडम अपना तंबू गाड़कर बैठ जाती हैं। सुर-ताल से इनका कोई लेना-देना नहीं है, बस एक ही कला आती है—मोदी सरकार को गाली देना और राहुल गांधी की चाटुकारिता में जी-हुजूरी करना!

बेचारी नेहा मैडम पिछले कई सालों से पूरी शिद्दत से लगी हुई हैं कि कांग्रेस की तरफ से कोई चुनावी टिकट मिल जाए। टिकट तो मिली पर मैथली ठाकुर को और वो जीत भी गई  पर नेहा सिंह तो कांग्रेस ने भटकने तक  नहीं दिया। 

राहुल गांधी के इर्द-गिर्द चक्कर काटते-काटते चप्पलें घिस गईं, लेकिन कांग्रेस हर बार इनकी उम्मीदों पर पानी फेर देती है। पर बेशर्मी की भी हद है, मैडम मानती ही नहीं! उन्होंने कहावत सुन रखी है ना—’कोशिश करने वालों की हार नहीं होती’ और कांग्रेस की टिकट उसी को मिलती है जिसकी इज्जत नहीं हो, ये एक मज़ाक था बाकी के कांग्रेस के चाटुकार न माने वैसे क्या कांग्रेस का टिकट पाने की पहली योग्यता ही यही है?

हाल ही में मैडम फिर से राहुल बाबा के साथ मंच पर चमकती खिलखिलाती नजर आईं। वहां खुद को ‘बेचारी’ दिखाते हुए बोलीं—”लोग मुझे 5 सालों से गालियां दे रहे हैं और पूछते हैं कि तू सुधरी क्यों नहीं?”  अरे मैडम! जरा शीशे के सामने खड़े होकर सोचिए कि आप ऐसा क्या करती हैं कि पूरा देश आपको नकार रहा है? और वैसे भी, गालियां सुनकर जो सुधर जाए, वो नेहा सिंह राठौर थोड़ी हो सकती है! 

उधर राहुल बाबा भी लगे हाथ बोल पड़े—”मैं भी नहीं सुधरने वाला!”  बाबा, आपकी इसी जिद ने तो पूरी कांग्रेस का बंटाधार कर रखा है! जब से आपने कमान संभाली है, पार्टी चुनाव पर चुनाव हार रही है, हार का शतक भी पार हो चुका है! अब तो आपकी अपनी पार्टी के कार्यकर्ता भी छिप-छिपकर कह रहे हैं—”भाई, थोड़ा तो सुधर जाओ!”

जिन लोगों को नहीं पता, उन्हें बता दें कि नेहा सिंह राठौर पर देशविरोधी बयानों और माहौल बिगाड़ने को लेकर गंभीर धाराओं में एफआईआर (FIR) दर्ज है और कानूनी शिकंजा कस रहा है। ये मैडम रहती भारत में हैं, खाती भारत का हैं, लेकिन काम पाकिस्तान के एजेंडे वाला करती हैं! इनके चाहने वाले भारत से ज्यादा पडोशी पाकिस्तान में बैठे हैं।

हद तो तब हो गई जब सोशल मीडिया पर चंद व्यूज और लाइक्स के चक्कर में मैडम ने बांग्लादेश की तस्वीरें उठाकर भारत की बता दीं और अपने ही देश को बदनाम करने की साजिश रची! और आजकल यह ‘ध्रुव राठी की फीमेल वर्जन’ बनी घूम रही हैं और जनता को ज्ञान बांट रही हैं! कहती हैं—”सरकार ने चीनी महंगी करके डायबिटीज से बचा लिया!”

अरे अनपढ़ मैडम! व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी से ज्ञान झाड़ने से पहले बुनियादी वजह तो समझ लेतीं! इस साल बेमौसम बारिश और गन्ने की फसल में लगी बीमारी की वजह से गन्ने का उत्पादन कम हुआ, जिससे चीनी की शॉर्टेज हुई और दाम बढ़े। सरकार ने तो जनता को राहत देने के लिए इंपोर्ट ड्यूटी तक हटा दी! लेकिन यह सब समझने के लिए पढ़ाई-लिखाई और अक्ल चाहिए, जो सिर्फ मोदी विरोध के नाम पर नहीं मिलती!

तो नेहा मैडम, आपका यह विक्टिम कार्ड, फेक न्यूज का धंधा और चाटुकारिता का एजेंडा अब चलने वाला नहीं है। देश की जनता आपकी असलियत पहचान चुकी है!

#rahulgandhi #nehasinghrathore #congress #dharmveerjarwal #sachkiraftar

Breaking News

More like this
Related

त्यागराज स्टेडियम विवाद से सुप्रीम कोर्ट तक: आईएएस संजीव खिरवार और रिंकू डुग्गा की पूरी कहानी | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/RvaPLUOjbA8 त्यागराज स्टेडियम विवाद से सुप्रीम कोर्ट तक: आईएएस संजीव...

CJP जितवायेगी केजरीवाल को पंजाब, CJP का दोगलापन, स्कूल दिखाए पर चिट्टे के नशेड़ी नहीं दिखाए | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/fUvWndU39QQ CJP जितवायेगी केजरीवाल को पंजाब, CJP का दोगलापन, स्कूल...

हमें ऐसा भाईचारा बिल्कुल नहीं चाहिए, गरबे में मुसलमान की No Entry | आस्था माँ | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/3kRmwI2YPMA हमें ऐसा भाईचारा बिल्कुल नहीं चाहिए, गरबे में मुसलमान...

Culture Shock के नाम पर पत्रकारिता की हत्या करते दलाल पत्रकार | Shyam Meera Singh | Utkarsh Gour | Harsh Yadav | Sach Ki...

https://youtu.be/wOYiILx7Hlk Culture Shock के नाम पर पत्रकारिता की हत्या करते...