SSC vs NITESH RAJPUT: सिस्टम की पोल खोली तो मिला कोर्ट का नोटिस! अब आर-पार की जंग? | Sach Ki Raftar

SSC vs NITESH RAJPUT: सिस्टम की पोल खोली तो मिला कोर्ट का नोटिस! अब आर-पार की जंग? | Sach Ki Raftar

“क्या भारत में सिस्टम की कमियों पर सवाल उठाना अब अपराध बन गया है? क्या करोड़ों छात्रों के भविष्य की बात करना मानहानि है? दोस्तों, मशहूर यूट्यूबर नितेश राजपूत आज एक ऐसी कानूनी जंग के बीच खड़े हैं, जिसने भारत के एजुकेशन सिस्टम और ‘फ्रीडम ऑफ स्पीच’ पर एक बड़ी बहस छेड़ दी है। तैयार हो जाइए, क्योंकि आज बात सिर्फ एक वीडियो की नहीं, बल्कि उस सिस्टम की है जो जवाब देने के बजाय केस करना बेहतर समझता है।” नितेश राजपूत ने अपने 4  महीने पुराने वीडियो में SSC की कार्यप्रणाली, परीक्षाओं में देरी और धांधली के आरोपों पर विस्तार से बात की थी।

उन्होंने डेटा और छात्रों के फीडबैक के आधार पर बताया था कि कैसे एक सरकारी संस्था युवाओं के कीमती साल बर्बाद कर रही है। नितेश ने वो कहा जो हर SSC एस्पिरेंट चाय की टपरी पर बैठकर कहता है, लेकिन जब यही बात लाखों लोगों तक पहुँची, तो SSC को अपनी ‘छवि’ की चिंता सताने लगी। SSC ने चुप बैठने के बजाय SC परीक्षाएं आयोजित कराने वाली कंपनी Eduquity Technologies Pvt. Ltd. ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

उनका कहना है कि नितेश के वीडियो ने उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाई है और छात्रों के मन में संस्था के प्रति अविश्वास पैदा किया है और इसीलिए Eduquity Technologies Pvt. Ltd ने नितेश के ऊपर 2.5 करोड़ का मानहानि का केस ठोक दिया है। अब लोग सवाल पूछ रहे है की : एक परीक्षा को पूरा होने में 2-3 साल लग जाना क्या सामान्य है? क्या सवाल पूछना मानहानि है या सिस्टम की जवाबदेही? आज जब मुख्यधारा का मीडिया इन मुद्दों को नहीं उठाता, तब नितेश जैसे क्रिएटर्स ही छात्रों की आवाज बनते हैं।

“Eduquity Technologies का कहना है कि उनकी छवि खराब हुई है। लेकिन साहब, छवि वीडियो से खराब नहीं होती, छवि खराब होती है पेपर लीक से, छवि खराब होती है कोर्ट केसों में लटकी भर्तियों से और उन सुसाइड्स से जो एक निराश छात्र करता है। केस करना आसान है, लेकिन क्या SSC उतनी ही फुर्ती से रिजल्ट निकाल सकता है जितनी फुर्ती से उसने केस फाइल किया?”

यह लड़ाई सिर्फ नितेश राजपूत की नहीं है। यह हर उस इंसान की है जो सवाल पूछने की हिम्मत रखता है।

अगर आज एक यूट्यूबर को सच बोलने के लिए कानूनी चक्रव्यूह में फँसाया जाएगा, तो कल कोई भी सिस्टम के खिलाफ बोलने से पहले सौ बार सोचेगा।

“आपको क्या लगता है? क्या नितेश राजपूत ने कुछ गलत किया या SSC अपनी कमियों को छिपाने के लिए यह सब कर रहा है? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। अगर आप छात्रों के साथ खड़े हैं, तो इस वीडियो को शेयर करें ताकि सच दबने न पाए।”

#Nitishrajput #ssc #eduquity #court #noties #youtuber #exame #student #viralvideo #socialmedia #trendingnews #dharmveerjarwal #sachkiraftar

Breaking News

More like this
Related

क्या तरुण की हत्या का षडयंत्र मुसलमानो ने पहले ही बना लिया था ? | Jihad | Tarun Kumar | Uttam Nagar | Sach...

https://youtu.be/KgHOZTYf5pY क्या तरुण की हत्या का षडयंत्र मुसलमानो ने पहले...

मुस्लिम महिला पर गिरा रंग का गुब्बारा तो मार दिया तरुण को | Tarun Kumar | Uttam Nagar | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/uPPC6niF17A मुस्लिम महिला पर गिरा रंग का गुब्बारा तो मार...

आलू से सोना तो नहीं बना, पर Rahul Gandhi Memes के ‘डायमंड’ बन गए! Congress | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/jas48EjpjfU आलू से सोना तो नहीं बना, पर Rahul Gandhi...