Taiwan में आया 25 साल का सबसे तगड़ा भूकंप, 7.5 की तीव्रता ने सब उजाड़ दिया | Earthquake | #Shorts | Sach Ki Raftar

Read Time:4 Minute, 10 Second

Taiwan में आया 25 साल का सबसे तगड़ा भूकंप, 7.5 की तीव्रता ने सब उजाड़ दिया | Earthquake | #Shorts | Sach Ki Raftar

ताइवान में 7.5 तीव्रता का भीषण भूकंप देखने को मिला है। इस भूकंप ने जापान के दक्षिणी द्वीपों को हिलाकर रख दिया है। भूकंप के कारण तीन मीटर ऊंची सुनामी के लहरों की आशंका पैदा हो गई है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की है। स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे से कुछ देर पहले यह भूकंप आया। भूकंप के कारण ताइवान में बड़ी तबाही भी देखी गई है। बिल्डिंग ध्वस्त हो गई हैं। भूकंप के कारण ढही इमारतों में लोग फंसे हुए हैं।

एक्स पर JMA के आपदा तैयारी अकाउंट ने एक पोस्ट में प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के लिए चेतावनी दी है। उन्हें कहा गया है कि वह तब तक इलाका न छोड़ें, जब तक कि आगे की स्थिति साफ न हो जाए। ट्वीट के अनुवाद के मुताबिक लिखा गया, ‘3 तारीख को 9:01 बजे तक सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। सुनामी बार-बार आती है। जब तक चेतावनी न हटा ली जाए, तब तक अपना सुरक्षित स्थान न छोड़ें।’ JMA का कहना है कि ओकिनावा और मियाजोकिमा और येयामा द्वीप समूहों पर 10 फीट तक ऊंची सुनामी का खतरा है।

भूकंप के केंद्र के करीब ताइवान के पूर्वी तट पर स्थित हुलिएन शहर में हुए नुकसान से जुड़े वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में दिख रहा है कि बिल्डिंग ढह गई है, लेकिन वह गिरी नहीं है। झुकी हुई बिल्डिंग को देखकर लोग हैरान हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र हुलिएन शहर से लगभग 18 किमी दक्षिण में स्थित है। अधिकारियों के मुताबिक 25 वर्षों में यह ताइवान में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप है। फिलीपींस की ओर से भी सुनामी की चेतावनी दी गई है।

The strongest earthquake in 25 years occurred in Taiwan, a magnitude of 7.5 destroyed everything.

A massive earthquake of 7.5 magnitude has been observed in Taiwan. This earthquake has shaken the southern islands of Japan. Due to the earthquake, there is a possibility of tsunami waves up to three meters high. The Japan Meteorological Agency (JMA) has issued a tsunami warning after the earthquake. The earthquake occurred shortly before 9 am local time. Taiwan has also seen major devastation due to the earthquake. The buildings have been demolished. People are trapped in buildings that collapsed due to the earthquake.

JMA’s disaster preparedness account on Twitter warned people in affected areas in a post. They have been asked not to leave the area until the further situation becomes clear. According to the translation of the tweet, it was written, ‘Tsunami warning has been issued till 9:01 pm on the 3rd. Tsunamis occur again and again. Do not leave your safe place until the warning is lifted. The JMA says there is a risk of a tsunami up to 10 feet high on Okinawa and the Miyajokima and Yaeyama island groups.

Videos have surfaced of the damage caused in Hualien city, located on Taiwan’s east coast, close to the epicenter of the earthquake. A video shows that the building has collapsed, but it has not collapsed. People are surprised to see the tilted building. According to the US Geological Survey, the epicenter of the earthquake was located about 18 km south of Hualien city. According to officials, this is the most powerful earthquake to hit Taiwan in 25 years. A tsunami warning has also been issued from the Philippines.

#Taiwan #earthquake #7.5 #dharmvirjarwal #japan #sunami #viralvideo #socialmedia #sachkiraftar

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post VVIP कैदी Kejriwal को रास न आया Tihar Jail, अब बना रहे है Suggar को हथियार | Liquor Scam | Atishi Marlena | Sach Ki Raftar
Next post Asma Gulzar ने रमादान पर देश में शुरू की नई शुरुवात | Eid | Sach Ki Raftar