Triple Talaq: स्मृति ने कहा- हिम्मत हो तो हनुमान चालीसा सुना दो।

Triple Talaq: स्मृति ने कहा- हिम्मत हो तो हनुमान चालीसा सुना दो।

संसद में तीन तलाक बिल पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस्लामिक इतिहास का हवाला दिया और उनके भाषण पर टिप्पणी कर रहे एक सदस्य को हनुमान चालीसा पढ़ने तक की नसीहत दे डाली.
शीतकालीन सत्र के दौरान गुरुवार को लोकसभा में तीन तलाक बिल पर चर्चा हुई. इस दौरान सत्ता पक्ष समेत विपक्षी दलों के सांसदों ने अपनी राय व्यक्त की और इस दौरान गर्मागरम बहस भी देखने को मिली. चर्चा के दौरान जब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने विचार रखते हुए इस्लामिक इतिहास का जिक्र किया और पैगंबर मोहम्मद के वक्त के कुछ वाकयों का हवाला देते हुए तीन तलाक को समाज की बड़ी बुराई करार दिया तो इस दौरान अचानक उनके तेवर सख्त हो गए और उन्होंने एक सदस्य को हनुमान चालीसा सुनाने की चेतावनी दे डाली.
तीन तलाक पर मीनाक्षी लेखी, मुख्तार अब्बास नकवी और मोहम्मद सलीम जैसे सांसदों के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को अपनी बात रखने का मौका दिया गया. ईरानी ने अपनी बात की शुरुआत में कहा कि सदन में 1986 के कानून की दुहाई दी गई जो कहता है कि कानून के मुताबिक इद्दत की मुद्दत तक ही गुजारा भत्ता मिलेगा. ईरानी ने इसके लिए कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि जब कांग्रेस के पास मौका था तब उनकी सरकार मुस्लिम महिलाओं के समर्थन में खड़ी नहीं हुईं.

#SmritiIrani
#Triple Talaq
#BJP

For more News and Information Please login www.sachkiraftar.com

Like on Facebook: https://www.facebook.com/Sach-Ki-Raftar

Follow on Twitter: https://twitter.com/SachKiRaftar

Follow On Patreon : patreon.com/sachkiraftar

Breaking News

More like this
Related

क्या तरुण की हत्या का षडयंत्र मुसलमानो ने पहले ही बना लिया था ? | Jihad | Tarun Kumar | Uttam Nagar | Sach...

https://youtu.be/KgHOZTYf5pY क्या तरुण की हत्या का षडयंत्र मुसलमानो ने पहले...

मुस्लिम महिला पर गिरा रंग का गुब्बारा तो मार दिया तरुण को | Tarun Kumar | Uttam Nagar | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/uPPC6niF17A मुस्लिम महिला पर गिरा रंग का गुब्बारा तो मार...

आलू से सोना तो नहीं बना, पर Rahul Gandhi Memes के ‘डायमंड’ बन गए! Congress | Sach Ki Raftar

https://youtu.be/jas48EjpjfU आलू से सोना तो नहीं बना, पर Rahul Gandhi...